
कुलगाम में आतंकियों का खात्मा करने वाले मेजर अप्रांत रौनक सिंह शहीद, मिला था सेना मेडल
AajTak
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सेना के मेजर अप्रांत रौनक सिंह ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए. 2023 में सेना मेडल से सम्मानित मेजर सिंह ने 2021 में कुलगाम में दो आतंकियों को ढेर करने में अहम भूमिका निभाई थी. चिनार कोर और नॉर्दर्न कमांड ने मेजर सिंह की वीरता को सलाम करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया.
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को भारतीय सेना के मेजर अप्रांत रौनक सिंह ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए. सेना ने शनिवार को इस वीर सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीनगर स्थित 15 कॉर्प्स (चिनार कोर) ने एक पोस्ट में लिखा, 'चिनार कोर कमांडर ने बहादुर मेजर अप्रांत रौनक सिंह, एसएम को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने बारामूला में ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया. 'चिनार वॉरियर्स' उनकी वीरता और बलिदान को सलाम करते हैं. हम शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं.'
कुलगाम में किया था आतंकियों का खात्मा
मेजर सिंह को साल 2023 में सेना मेडल से सम्मानित किया गया था. यह सम्मान उन्हें नवंबर 2021 में कुलगाम जिले में दो कुख्यात आतंकियों को ढेर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मिला था. उनकी बहादुरी और सूझबूझ ने सेना की एक बड़ी कार्रवाई को सफल बनाया था.
नॉर्दर्न कमांड के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने भी मेजर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की, उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, नॉर्दर्न कमांड के सभी रैंक मेजर अप्रांत रौनक सिंह, एसएम को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया. इस दुख की घड़ी में नॉर्दर्न कमांड परिवार के साथ दृढ़ता से खड़ा है.
मेजर सिंह के शहीद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. सेना ने कहा है कि वह शहीद के परिवार के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और हर संभव सहयोग करेगी. इस घटना ने एक बार फिर भारतीय सेना के जवानों के त्याग और समर्पण को उजागर किया है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









