
कुर्सी मिली मोहलत नहीं: चरणजीत सिंह चन्नी को चार महीने में पार करनी होंगी ये बड़ी चुनौतियां
AajTak
पंजाब में कांग्रेस ने भले ही चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम की कुर्सी सौंप दी हो, लेकिन यह सफर उनके लिए आसान नहीं होने वाला है. चार महीने बाद पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं और ऐसे में चन्नी के सामने खुद के साबित करने से लेकर 2022 में कांग्रेस की सत्ता में वापसी जैसी कई चुनौतियां हैं.
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के 24 घंटे के बाद कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया है. चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. सियासी गलियारों में नवजोत सिंह सिद्धू और सुखजिंदर रंधावा जैसे नामों की चर्चा चल रही थी, लेकिन भारी उलटफेर के बाद चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर मुहर लगी. चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री होंगे.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










