
'कुदरत का निजाम' कराएगा पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप से आउट? श्रीलंका संग निर्णायक मुकाबला, कीवियों की भी अटकी सांसें
AajTak
पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में समीकरणों को अपने पक्ष में करना होगा, तभी वो अंतिम-चार में पहुंच पाएगा. पाकिस्तान-श्रीलंका मैच पर कीवी टीम की भी निगाहें टिकी हैं. इंग्लैंड ग्रुप-2 से पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार (28 फरवरी) को पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होना है. पाकिस्तान के लिए यह 'करो या मरो' मैच है जहां उसे सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़ी जीत की दरकार है.
शुक्रवार को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर पाकिस्तान को बड़ा मौका दे दिया. अगर न्यूजीलैंड वह मैच जीत जाता, तो समीकरण साफ हो जाता. लेकिन अब पाकिस्तान के पास अपनी किस्मत खुद लिखने का अवसर है. पहले बल्लेबाजी करने पर पाकिस्तानी टीम के लिए 64 रनों से जीत जरूरी होगा. वहीं रनचेज के दौरान 13.1 ओवर में लक्ष्य हासिल करना होगा. यदि पाकिस्तानी टीम ऐसा कर पाती है तो वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. अन्यथा न्यूजीलैंड की अंतिम-चार में एंट्री हो जाएगी.
बारिश से धुला मैच तो क्या होगा? फैन्स के मन में सवाल है कि अगर मैच बारिश से रद्द होता है तो क्या होगा? अगर मैच बारिश से रद्द होता है, तो पाकिस्तान अधिकतम 2 अंक तक ही पहुंचेगा और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में चला जाएगा. पाकिस्तानी फैन्स अक्सर ‘कुदरत का निजाम’ (प्रकृति का खेल) की बात करते हैं, लेकिन 'कुदरत का निजाम' तो फिलहाल पाकिस्तान के खिलाफ जाता दिख रहा है.
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड की हार से आ गया ट्विस्ट... पाकिस्तान के लिए खुले सेमीफाइनल के रास्ते, जानें पूरा गणित
वैसे पल्लेकेले में आज बारिश की संभावना सिर्फ 1 प्रतिशत है, जबकि तापमान 19 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. यानी मुकाबला पूरे 20 ओवर का होने की उम्मीद है. मुकाबला पूरा होने पर भी पाकिस्तान तभी सेमीफाइनल में पहुंच पाएगा, जब वो बड़ी जीत हासिल करेगा. श्रीलंकाई टीम अपने घर में खलेगी, ऐसे में निश्चित तौर पर उसे थोड़ा एडवांटेज रहेगा.
'कुदरत का निजाम’ की कहानी बेहद दिलचस्प 'कुदरत का निजाम' की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है. साल 2022 में पाकिस्तान के तत्कालीन कोच सकलैन मुश्ताक ने इसका इस्तेमाल किया था. उन्होंने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में पाकिस्तान की हार के बाद कहा था कि सब कुछ 'कुदरत के निजाम' से चलता है, यानी जो होना है, वही होगा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










