
कुत्तों को सुप्रीम कोर्ट से कैसे मिली बड़ी राहत, देखें वारदात
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया, जिससे दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के लाखों आवारा कुत्तों को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने 11 अगस्त के अपने पिछले आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें 8 लाख आवारा कुत्तों को इंसानी बस्तियों से हटाकर शेल्टर होम भेजने का निर्देश दिया गया था. अब आवारा कुत्ते वहीं रह सकेंगे जहां वे इस वक्त हैं. जिन कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम भेजा गया था, उन्हें भी तुरंत रिहा करने का आदेश दिया गया है. हालांकि, छोड़ने से पहले उनकी नसबंदी और टीकाकरण किया जाएगा. देखें वारदात.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












