
'कुत्ते के हर एक दांत के निशान पर...', डॉग बाइट पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का फैसला
AajTak
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस विनोद एस भारद्वाज की पीठ ने कहा कि डॉग बाइट के मामलों में पीड़ितों को कुत्ते के हर एक दांत के निशान पर कम से कम 10,000 रुपये दिए जाएंगे. कुत्ते के काटे जाने से त्वचा में घाव होने या फिर मांस निकल जाने पर 0.2 सेंटीमीटर घाव के लिए कम से कम 20,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.
देशभर में कुत्तों के काटे जाने की बढ़ रही घटनाओं के बीच पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला दिया है. हाईकोर्ट ने कुत्ते के काटे जाने की घटनाओं के लिए पीड़ितों के लिए 20,000 रुपये तक का मुआवजा निर्धारित किया है. डॉग बाइट के मामले में कुत्ते के हर एक दांत के निशान पर पीड़ितों को 10,000 रुपये का हर्जाना दिया जाएगा.
जस्टिस विनोद एस भारद्वाज की पीठ ने कहा कि डॉग बाइट के मामलों में पीड़ितों को कुत्ते के हर एक दांत के निशान पर कम से कम 10,000 रुपये दिए जाएंगे. कुत्ते के काटे जाने से त्वचा में घाव होने या फिर मांस निकल जाने पर 0.2 सेंटीमीटर घाव के लिए कम से कम 20,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.
हाईकोर्ट ने यह फैसला चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा से कुत्तों के काटे जाने की 193 याचिकाओं की सुनवाई के मद्देनजर दिया है. इस बीच अदालत ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कुत्तों के काटे जाने की घटनाओं के लिए मामले दर्ज करने के लिए समिति का गठन करने का निर्देश दिया है. हाईकोर्ट ने कहा है कि सरकारें प्राथमिकता के आधार पर जिम्मेदारी लेते हुए इस पर नियम बनाएं.
डॉग बाइट के मामलों में बढ़ोतरी
पंजाब स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कुत्तों के काटे जाने की घटनाएं बढ़ रही हैं. बीते पांच सालों में कुत्तों के काटे जाने के 6,50.,904 से अधिक मामले सामने आए हैं. बीते एक साल में इन 6,50,904 में से 1,65,119 घायल हो गए थे.
इस बीच चंडीगढ़ में डॉग बाइट के मामलों में 70 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है. 2022 में चंडीगढ़ में डॉग बाइट के 5365 मामले सामने आए थे जबकि 2019 में यह संख्या 18,378 थी.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












