
कुणाल कामरा के समर्थन में आए प्रशांत किशोर, बोले- वो देश प्रेमी, इरादा गलत नहीं था
AajTak
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर बनाए विवादित वीडियो के बाद चर्चा में आए कुणाल कामरा को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि कुणाल मेरे मित्र हैं. वे देश को प्यार करने वाले व्यक्ति हैं, उनके शब्दों का चयन गलत हो सकता है लेकिन उनकी मंशा गलत नहीं थी.
जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब कॉमेडियन कुणाल कामरा के पक्ष में आ गए हैं. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर बनाए विवादित वीडियो के बाद चर्चा में आए कुणाल कामरा को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि कुणाल मेरे मित्र हैं. वे देश को प्यार करने वाले व्यक्ति हैं, उनके शब्दों का चयन गलत हो सकता है लेकिन उनकी मंशा गलत नहीं थी.
अमित शाह के दौरे पर क्या बोले पीके
अमित शाह के बिहार दौरे पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अभी से चुनाव तक मोदी और अमित शाह को बिहार ही दिखेगा. इन्हें बताना चाहिए कि बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार ने क्या किया है. वहीं PK ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि यूपी और बिहार में फर्क है. योगी की पूरी राजनीति ही हिन्दू-मुस्लिम ध्रुवीकरण पर चलती है, हमारी कामना है कि बिहार यूपी न बने. बता दें कि इसी साल बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं. जनसुराज भी इस साल चुनाव लड़ेगी.
यह भी पढ़ें: कुणाल कामरा को मद्रास हाईकोर्ट से राहत, 7 अप्रैल तक मिली अंतरिम जमानत
वहीं, स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने पिछले दिनों हुए विवाद के बाद अपनी जान को खतरा है. उन्होंने कहा, "मैं विल्लुपुरम (तमिलनाडु) का रहने वाला हूं. अगर मुंबई वापस आऊंगा तो मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा, शिवसेना कार्यकर्ताओं से मेरी जान को खतरा है." कुणाल कामरा ने मद्रास हाई कोर्ट से ट्रांजिट अग्रिम जमानत की मांग की है. अदालत ने दोपहर याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई है.
जानें क्या है पूरा मामला

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







