
कुट्टू का आटा खाने से 100 लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, अस्पताल में मरीजों का हाल जानने पहुंचे मंत्री रावत
AajTak
उत्तराखंड में मिलावटी कुट्टू के आटे के सेवन से करीब 100 लोग बीमार पड़ गए हैं. स्थिति बिगड़ने पर कई लोगों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया.
उत्तराखंड के देहरादून में कुट्टू के आटे में मिलावट से बड़ी संख्या में लोग बीमार हो गए हैं. करीब 100 लोगों की हालत बिगड़ी है. बड़ी संख्या में लोगों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह पूरा मामला विकासनगर क्षेत्र का है. यहां मिलावटी कुट्टू के आटे के सेवन से करीब 100 लोग बीमार पड़ गए हैं. स्थिति बिगड़ने पर कई लोगों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत भी अस्पताल पहुंचे और मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. मंत्री ने लोगों से बात की और डॉक्टर्स से भी हेल्थ अपडेट लिया.
फिलहाल, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कोरोनेशन जिला अस्पताल गए और फूड पॉइजनिंग से बीमार हुए लोगों का हालचाल जाना. साथ ही बेहतर उपचार के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए.
बताया जा रहा है कि कुट्टू का आटा खाने से फूड पॉइजनिंग हुई है. मंत्री ने घटना के कारणों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
पुलिस जांच में पता चला है कि विकासनगर क्षेत्र के लक्ष्मी ट्रेडर्स और शिवपाल चौहान का पटेल नगर क्षेत्र में गोदाम है. उन्होंने कुट्टू का आटा विभिन्न दुकानों को वितरित किया था. इनमें अग्रवाल ट्रेड स्टोर (दीपनगर), लक्ष्मी स्टोर (बंजारावाला), संजय स्टोर (करनपुर), शर्मा स्टोर (रायपुर), केदारपुरम एमडीडीए कॉलोनी का अग्रवाल ट्रेडर्स और कोहली ट्रेडर्स (दर्शनी गेट) शामिल हैं. पुलिस ने संबंधित दुकानों और गोदामों से कुट्टू के आटे को जब्त कर लिया है और जांच जारी है. देहरादून पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्होंने इन गोदामों या दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा है तो उसका सेवन ना करें और आटे की प्रमाणिकता की पुष्टि के बाद ही उसका उपयोग करें.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










