
कुछ बड़ा होने वाला है! पहले आर्मी चीफ से मुलाकात, फिर पीएम मोदी को रिपोर्ट करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
AajTak
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक की है और पहलगाम में चल रहे ऑपरेशन और स्थिति की जानकारी दी है. इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह साउथ ब्लॉक पहुंचे थे, जहां उन्हें सेना प्रमुख ने सैन्य ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी थी.
पहलगाम हमले के बाद कुछ बड़ा होने की चर्चा तेजी से चल रही है. इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार सुबह सबसे पहले आर्मी चीफ से मुलाकात की और लंबी मंत्रणा की. उसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोक कल्याण मार्ग स्थिति प्रधानमंत्री आवास पहुंचे और वहां पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. राजनाथ ने पीएम को ताजा हालात के बारे में अपडेट दिया है.
रक्षा मंत्री सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक की है और पहलगाम में चल रहे ऑपरेशन और स्थिति की जानकारी दी है. इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह साउथ ब्लॉक पहुंचे थे, जहां उन्हें सेना प्रमुख ने सैन्य ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी थी.
दरअसल, पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी का बेहद रुख देखा जा रहा है. ऐसे में पूरी दुनिया में यह चर्चा है कि कुछ बड़ा होने वाला है और भारत आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने जा रहा है. दिल्ली से लेकर बॉर्डर तक हाईअलर्ट देखने को मिल रहा है.
एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा था, पहलगाम में हुई आतंकी वारदात ने देश के हर नागरिक को दुःख पहुंचाया है. पीड़ित परिवारों के प्रति हर भारतीय के मन में गहरी संवेदना है. भले वो किसी भी राज्य का हो, वो कोई भी भाषा बोलता हो, लेकिन वो उन लोगों के दर्द को महसूस कर रहा है, जिन्होंने इस हमले में अपने परिजनों को खोया है. मुझे एहसास है, हर भारतीय का खून, आतंकी हमले की तस्वीरों को देखकर खौल रहा है. पहलगाम में हुआ ये हमला, आतंक के सरपरस्तों की हताशा को दिखाता है. उनकी कायरता को दिखाता है. ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेजों में एक vibrancy थी, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था. पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी, लोगों की कमाई बढ़ रही थी, युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे थे. देश के दुश्मनों को, जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को ये रास नहीं आया.
पीएम मोदी ने आगे कहा था, आतंकी और आतंक के आका चाहते हैं, कश्मीर फिर से तबाह हो जाए और इसलिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया. आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता, 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, हमारी सबसे बड़ी ताकत है. यही एकता, आतंकवाद के खिलाफ हमारी निर्णायक लड़ाई का आधार है. हमें देश के सामने आई इस चुनौती का सामना करने के लिए अपने संकल्पों को मजबूत करना है. मैं पीड़ित परिवारों को फिर भरोसा देता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा, न्याय मिलकर रहेगा. इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोरतम जवाब दिया जाएगा.
पहलगाम में आतंकी हमले पर देश का आक्रोश थम नहीं रहा है. आतंकियों को गिरफ्त में लेने का ऑपरेशन लगातार चल रहा है. संकेत बड़ी तैयारी के हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










