
'कुछ घटनाएं परेशान करने वाली...', रेल हादसों के पीछे आतंकी साजिश से जुड़े सवाल पर बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
AajTak
रेल मंत्री ने कहा कि देश की लाइफलाइन को लेकर कुछ भी नकारात्मक होता है, तो हम सभी को एक साथ खड़े होना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि रेलवे कुशलतापूर्वक चले. राष्ट्र सबसे ऊपर है. उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी खबरें भी आई हैं जो काफी डिस्टर्बिंग हैं.
पिछले दिनों में ऐसी घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है, जिसमें रेल की पटरियों पर वस्तुएं रखे जाने की घटनाएं सामने आई हैं, एक दिन पहले ही राजस्थान के पाली में वंदे भारत एक्सप्रेस सीमेंट के एक बड़े स्लैब से टकरा गई थी, ये स्लैब किसी ने रेलवे ट्रैक पर रख दिया था. इस मामले में भी साजिश की आशंका के चलते FIR हुई थी. लिहाजा रेल हादसों के पीछे आतंकी साजिश से जुड़े सवाल पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील मुद्दा है. हम प्रत्येक घटना की विस्तृत जांच कर रहे हैं. कुछ घटनाओं में एक परेशान करने वाली बात देखी गई है. जिसे गंभीरता से लेने की जरूरत है. हमारा ध्यान रेलवे को सुचारू रूप से चलाने पर है, उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि रेलवे और डिफेंस ऐसी संस्थाएं हैं, जिन्हें राजनीति से ऊपर रखना चाहिए. मुझे नहीं लगता कि रेलवे को आरोपों, प्रत्यारोपों का हिस्सा बनना चाहिए.
रेल मंत्री ने कहा कि देश की लाइफलाइन को लेकर कुछ भी नकारात्मक होता है, तो हम सभी को एक साथ खड़े होना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि रेलवे कुशलतापूर्वक चले. राष्ट्र सबसे ऊपर है. उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी खबरें भी आई हैं जो काफी डिस्टर्बिंग हैं.
रेलवे ट्रैक पर साजिश का मुद्दा ऐसे हुआ पुख्ता!
रेलवे ट्रैक पर किसी साजिश की आशंका इसलिए भी हो रही है, क्योंकि खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर भारतीय रेलवे और ट्रेन को निशाना बनाने की बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है. भारत से फरार होकर पाकिस्तान में छुपे इंडिया के मोस्ट वांटेड आतंकी फरहतुल्ला गोरी का एक नया वीडियो सामने आया है. वीडियो में वह भारत में फैले अपने स्लीपर सेल को भारत में रेल गाड़ियों को निशाना बनाने और पटरियों को डिरेल करने की हिदायत देता नजर आ रहा है. वीडियो में गोरी ने पेट्रोल पाइपलाइन को निशाना बनाने के तरीकों के अलावा प्रेशर कुकर बम से धमाके करने के तरीके भी बताए हैं. बता दें कि कर्नाटक में हाल ही में प्रेशर कुकर बम धमाके हुए हैं.
रेलवे ट्रैक पर क्या-क्या मिला? एक दिन पहले ही राजस्थान के पाली में वंदे भारत एक्सप्रेस सीमेंट के एक बड़े स्लैब से टकरा गई थी, यह स्लैब किसी ने रेलवे ट्रैक पर रख दिया था. वहीं, उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पिछले शनिवार को कासगंज-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन के सामने लकड़ी का बोटा मिला था. किसी ने इसे रखकर ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की थी. इससे पहले शामली जिले के दिल्ली-सहारनपुर रेलवे लाइन पर तकरीबन 25 से 30 पेंड्रोल क्लिप निकले पड़े थे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










