
कुकर, चाकू और कैंची से मर्डर... अभी तक फरार हैं रेणु अग्रवाल के कातिल, दहला देगी ये वारदात
AajTak
हैदराबाद के कुकटपल्ली स्वान लेक अपार्टमेंट में 50 वर्षीय रेणु अग्रवाल को उनके नौकरों ने ही बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया. कातिलों ने प्रेशर कुकर, चाकू और कैंची से वार करके महिला की जान ली और फिर घर में रखे जेवर और कैश लूटकर फरार हो गए. पढ़ें पूरी सनसनीखेज कहानी.
Hyderabad Renu Agarwal Murder Case: हैदराबाद की एक सुरक्षित समझी जाने वाली हाई-प्रोफाइल सोसायटी में कत्ल का ऐसा मंजर सामने आया कि देखने वालों की रूह कांप उठी. वहां 50 साल की रेणु अग्रवाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई. कातिल कोई बाहरी नहीं बल्कि घर के वो नौकर थे, जिन पर भरोसा कर परिवार ने घर में जगह दी थी. जिस तरह से कत्ल की वारदात को अंजाम दिया गया, वो तरीका किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता. लेकिन असलियत में ये वारदात एक रियल लाइफ क्राइम स्टोरी बन गई. इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी और यह सवाल खड़ा कर दिया कि आखिर नौकरों या घर में काम करने वाले स्टाफ पर भरोसा कैसे किया जाए.
हैदराबाद की इस कहानी का आगाज़ कुकटपल्ली के हाई प्रोफाइल स्वान लेक अपार्टमेंट से होता है. जहां 50 वर्षीय महिला रेणु अग्रवाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई. रेणु, शहर के स्टील कारोबारी राकेश अग्रवाल की पत्नी थीं. इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई. शुरुआती जांच में सामने आया कि वारदात को घर में काम करने वाले नोकरों ने ही अंजाम दिया और हत्या के बाद फरार हो गए.
बुधवार सुबह जब राकेश और उनका बेटा शोरूम के लिए निकले, तब रेणु घर में अकेली थीं. रोज की तरह शाम लगभग 5 बजे राकेश ने पत्नी को फोन किया. लेकिन इस बार उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया. राकेश ने सोचा कि शायद बिजी होंगी. लेकिन बार-बार कॉल करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला. कॉल बैक तक न आने से उन्हें अनहोनी का अंदेशा हुआ और वे जल्दबाजी में घर पहुंचे.
घर पहुंचकर राकेश ने घंटी बजाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. डर के कारण उन्होंने सोसायटी की मदद ली और एक प्लंबर की सहायता से फ्लैट की बालकनी से अंदर दाखिल हुए. अंदर का मंजर देखकर उनकी रूह कांप गई. पत्नी रेणु के हाथ-पांव बंधे थे और उनकी लाश खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी. घर की अलमारियां खुली हुई थीं और सारा सामान बिखरा पड़ा था.
पुलिस की जांच में सामने आया कि रेणु के शरीर पर कई जगह गहरे घाव थे. उनके सिर पर प्रेशर कुकर से कई वार किए गए थे. इसके बाद गले पर चाकू से हमला किया गया. इतना ही नहीं, कैंची से चेहरे और सीने के आसपास भी कई घाव किए गए. यह सब सुनियोजित तरीके से किया गया ताकि महिला की मौत तुरंत हो जाए और आरोपी लूटपाट कर भाग सकें.
रेणु के सारे जेवर और अलमारी में रखे करीब चार तोला सोना और एक लाख रुपये कैश गायब थे. पुलिस को शक हुआ कि यह काम बाहर के किसी चोर का नहीं, बल्कि घर के अंदरूनी व्यक्ति का है. जांच के बाद पता चला कि लगभग 10 दिन पहले ही परिवार ने कोलकाता की एक एजेंसी के जरिए झारखंड के रहने वाले हर्षा नामक नौकर को काम पर रखा था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










