
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और MLA उमेश के बीच 'सियासी गैंगवार', क्या है Inside Story?
AajTak
उत्तराखंड में कानून निर्माताओं और रखवालों की सोशल मीडिया पर तैरती तस्वीरें कमाल की हैं. इनको देख कर समझना मुश्किल हैं कि ये किसी नेता या समाजसेवी की हैं या फिर गैंगस्टरों की हैं. देख कर अफसोस होता है, सिर शर्म से झुक जाता है.
उत्तराखंड में कानून निर्माताओं और रखवालों की सोशल मीडिया पर तैरती तस्वीरें कमाल की हैं. इनको देख कर समझना मुश्किल हैं कि ये किसी नेता या समाजसेवी की हैं या फिर गैंगस्टरों की हैं. देख कर अफसोस होता है, सिर शर्म से झुक जाता है. इन तस्वीरों के देखकर कौन कहेगा कि सूबे में जनता की चुनी हुई सरकार का राज है, पुलिस है, कानून है, उसको मानने वाले लोग रहते हैं.
इन तस्वीरों को देख कर तो यही लगता है कि यहां पूरा का पूरा जंगलराज चल रहा है. वरना आखिर ये कैसे मुमकिन होता कि दिन दहाड़े, सूरज की रौशनी में खुलेआम सबके सामने एक पूर्व विधायक अपनी थार जीप में बैठ कर यूं दल-बल के साथ अस्लहे लेकर मौजूदा विधायक के दफ्तर पर आ धमकता और गाली-गलौज करने के साथ-साथ ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगता.
अफसोसनाक इत्तेफाक ये भी है कि वारदात की ये तस्वीरें उसी दिन की हैं, जब देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. यानी ये उस दिन की वारदात है, जिस दिन देश में अधिकारिक तौर पर संविधान लागू हुआ, कानून का राज शुरू हुआ. एक विधायक और पूर्व विधायक के बीच उत्तराखंड के हरिद्वार में छिड़ी इस शर्मनाक सियासी गैंगवार की पूरी इनसाइड स्टोरी आज हम आपको बताएंगे.
इस कहानी की शुरूआत में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन वर्तमान विधायक उमेश कुमार के दफ्तर में पहुंचते हैं. पहले अपने चेले-चपाटों से गन मांगते हैं. फिर राइफल में मैग्जीन लोड करते हैं और खुद ही अपनी रिवॉल्वर से उमेश कुमार के दफ्तर की तरफ अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर देते हैं. एक, दो, तीन, चार, पांच... गिनने वाले थक जाते हैं, लेकिन गोलियों की बौछार कम नहीं होती.
पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनके समर्थकों का ये रूप देख कर विधायक उमेश कुमार के दफ्तर से कुछ लोग हिम्मत जुटा कर समझाइश के लिए आगे आते हैं. चैंपियन और समर्थकों को शांत हो जाने को कहते हैं, लेकिन वे उनको बुरी तरह पीटने लगते हैं. ये सिलसिला कई मिनटों तक चलता है. अंधाधुंध फायरिंग भी चलती रहती है. सभी गुस्से की आग में जलते नजर आते हैं.
विधायक के ऑफिस पर गोली चलाते हुए कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनके समर्थकों को बात का भी ख्याल नहीं रहता है कि गुस्से और टशनबाजी में चलाई जा रही गोली बिल्डिंग के अंदर या फिर आस-पास मौजूद किसी भी आदमी को लग सकती है. किसी की कीमती जिंदगी पलक झपकते खत्म हो सकती है. रिहायशी इलाके में हुई इस फायरिंग में किसी बेगुनाह की भी जान जा सकती है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







