
'कुंभ में भी भगदड़ हुई थी...', बोले सीएम सिद्धारमैया, बेंगलुरु हादसे के लिए क्रिकेट एसोसिएशन पर फोड़ा ठीकरा
AajTak
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के लिए क्रिकेट एसोसिएशन को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने बीजेपी के सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि महाकुंभ के दौरान भी भगदड़ हुई थी. ऐसी घटनाओं पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. सीएम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ को एक 'अप्रत्याशित हादसा' बताया.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के लिए क्रिकेट एसोसिएशन को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने बीजेपी के सवालों पर पलटवार करते हुए कहा कि महाकुंभ के दौरान भी भगदड़ हुई थी. ऐसी घटनाओं पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. सीएम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ को एक 'अप्रत्याशित हादसा' बताया. इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. इस घटना की जानकारी देते हुए सीएम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा, 'सरकार और क्रिकेट एसोसिएशन ने विक्ट्री परेड का आयोजन किया था. किसी ने भी इस तरह के हादसे की कल्पना नहीं की थी. लेकिन 35 हजार की क्षमता वाले स्टेडियम के बाहर 3-4 लाख लोगों की भीड़ जमा हो गई.'
सीएम सिद्धारमैया ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, 'इस हादसे के दर्द ने जीत की खुशी को भी फीका कर दिया है.' बता दें कि यह घटना बुधवार शाम उस समय हुई, जब हजारों प्रशंसक RCB की बहुप्रतीक्षित आईपीएल जीत का जश्न मनाने के लिए स्टेडियम के बाहर इकट्ठा हुए थे. पहले से ही भीड़ प्रबंधन को लेकर चिंताएं थीं, लेकिन अत्यधिक भीड़ ने भगदड़ जैसी स्थिति पैदा कर दी, जिससे 11 की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें: 'आपका ज्यादा वक्त नहीं लूंगा...', हादसे के बाद स्टेडियम में फैंस से क्या बोले कोहली
अस्पताल जाकर घायलों से मिले सीएम
सीएम सिद्धारमैया ने बौरिंग और वैदेही अस्पताल जाकर घायलों और उनके परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि सरकार ने सुरक्षा चिंताओं के चलते बड़े पैमाने पर विजय जुलूस की अनुमति नहीं दी थी. लेकिन अनुमान से ज्यादा भीड़ जमा हो गई. हम पीड़ितों के साथ खड़े हैं.
10 लाख मुआवजे का किया ऐलान

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










