
कीर्ति चक्र से सम्मानित चेतन चीता कोविड निगेटिव लेकिन वेंटिलेटर पर, एम्स झज्जर से निकालना चाहता है परिवार
AajTak
14 फरवरी, 2017 को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में एक मुठभेड़ के दौरान चेतन चीता को 9 गोलियां लगीं थीं. इस मुठभेड़ में गोली लगने के कारण चेतन चीता की एक आंख भी चली गई लेकिन उन्होंने अदम्य साहस दिखाते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया था.
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के अधिकारी और कीर्ति चक्र विजेता चेतन चीता एम्स में भर्ती हैं. हरियाणा के झज्जर स्थित एम्स में उनका इलाज चल रहा है. चेतन चीता की इस हफ्ते की शुरुआत में कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है. हालांकि अभी भी वह वेंटिलेटर पर है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. कीर्ति चक्र विजेता चेतन चीता तीन हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं. हाल ही में उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. अब उनका परिवार उन्हें एम्स झज्जर से एम्स दिल्ली या किसी और टॉप प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










