
किस्मत हो तो ऐसी! जन्म के 2 दिन बाद ही करोड़पति बन गई बच्ची, जानें कैसे?
AajTak
जन्म के दो दिन बाद ही इस बच्ची के नाम करोड़ों की प्रॉपर्टी हो गई. वो एक झटके में करोड़पति बन गई. आलीशान हवेली, नौकर-चाकर, महंगी कारें सब उसके नाम हो गईं. अब लोग उसकी किस्मत की दाद दे रहे हैं.
एक बच्ची पैदा होने के दो दिन बाद ही करोड़पति बन गई. आलीशान हवेली, महंगी कारें और नौकर-चाकर सबकुछ उसके नाम हो गया. ये सब उसे मिला अपने अमीर दादा से. जिसने जन्म के 48 घंटे बाद ही अपनी पोती पर पैसों की बौछार कर दी. दादा ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का एक ट्रस्ट फंड भी पोती को गिफ्ट किया है. आइए जानते हैं पूरा मामला...
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में रहने वाले बैरी ड्रिविट-बार्लो (Barrie Drewitt-Barlow) की बेटी ने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया. बैरी ने पोती के जन्म के बाद इंस्टाग्राम पर उसकी फोटोज शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की. साथ ही पोती को गिफ्ट में करोड़ों की हवेली और ट्रस्ट फंड भी दिया.
10 करोड़ की हवेली पोती को गिफ्ट में दी
51 साल के बैरी ने लगभग 10 करोड़ रुपये की एक आलीशान हवेली और करीब 52 करोड़ रुपये का ट्रस्ट फंड अपनी पोती के नाम किया है. इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी बेटी और पोती की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- आज मेरी 23 साल की बेटी सैफ्रन ड्रिविट-बार्लो ने एक बच्ची को जन्म दिया. हम बेहद खुश हैं. हमने अपनी पोती को नेग दिया है.
बैरी ने बताया कि पिछले हफ्ते उन्होंने इस हवेली को खरीदा था. वो इसका इंटीरियर अपनी पोती के हिसाब से डिजाइन करवाएंगे. क्योंकि अब यह हवेली उनकी पोती की हो चुकी है.
कौन हैं बैरी ड्रिविट-बार्लो?

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











