
किस्मत पलटती है तो ऐसे... जब बर्थडे पर मिला बुजुर्ग को करोड़ों रुपये का ऐसा गिफ्ट
AajTak
अमेरिका के एक बुजुर्ग को उनके असाधारण किस्मत की वजह से 81 साल की उम्र में बर्थडे के दिन ऐसा जैकपॉट हाथ लगा, जिसकी सिर्फ कल्पना की जा सकती है. शख्स की एक ही दिन में दो-दो लॉटरी लग गई.
अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में एक शख्स की किस्मत ऐसी चमकी, जैसा पहले कभी किसी के साथ नहीं हुआ है. एक बुजुर्ग को 43 लाख रुपये की लॉटरी टिकट मिल गई. जब वह इस रकम का दावा करने क्लेम सेंटर पहुंचा, तो उन्हें बेटी की तरफ से एक और लॉटरी टिकट तोहफे के तौर पर मिली. जब उन्होंने इसे स्क्रेच किया तो इसमें 80 लाख रुपये का इनाम था.
डेनिस पार्क्स नाम के शख्स ने मैरी मल्टीप्लायर स्क्रैच टिकट खरीदा था. इससे उन्हें $50,000 (43 लाख रुपये) का पुरस्कार मिला था. इसे लेने के लिए वह ग्रीन्सबोरो के क्षेत्रीय कार्यालय और दावा केंद्र पहुंचे थे. वहां पर उनकी बेटी ने अपनी ओर से उनके 81वें जन्मदिन के अवसर पर उपहार के रूप में एक और केनो टिकट खरीदकर दिया. उन्होंने जब इसे खोला तो आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा.
एक ही दिन में निकल आई दो-दो बड़ी लॉटरी पार्क्स को केनो टिकट से 80 लाख रुपये की लॉटरी लगी थी. एक ही दिन में पार्क्स ने इस दोहरी जीत को खुद के लिए यादगार बताया और कहा कि यह 'बस मेरा दिन' था. उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार से वह अपने पेंडिंग बिलों का भुगतान कर सकेंगे और ओहियो की पारिवारिक यात्रा पर जाएंगे.
बुजुर्ग के हाथ बर्थडे पर लगी 1 करोड़ से ज्यादा की लॉटरी इस अप्रत्याशित दोहरी लॉटरी जीत ने उस व्यक्ति और उसके परिवार को रोमांचित कर दिया है और अब वह अपनी अच्छी किस्मत से मिले पुरस्कारों का आनंद लेने के लिए उत्सुक हैं. यह पहली बार नहीं है जब किसी अमेरिकी व्यक्ति ने लॉटरी में बड़ी रकम जीती है. फरवरी में, उत्तरी कैरोलिना के स्टेनली के एक भाग्यशाली शख्स रॉबर्ट होबन ने $110,000 (95,91,136 रुपये) का चौंका देने वाला लॉटरी पुरस्कार जीता था.
'लॉटरी जीतने का जो सपना देखा, वो सच हुआ' रॉबर्ट ने यह दावा किया था कि लॉटरी जीतने से पहले उसने सपना देखा था कि उसकी 95 लाख रुपये की लॉटरी लगी है. दूसरे दिन सच में उसने लॉटरी में ठीक उतनी ही राशि जीती. उसने कहा था कि उसका सपना सच हो गया था - उसने अपने सपने में देखी गई सटीक राशि जीत ली थी.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










