
किस्त जमा नहीं होने पर फाइनेंस कंपनी ने खिंचवाया ट्रैक्टर, रोकने पर महिला को कुचला
AajTak
झारखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक किसान ने फाइनेंस पर ट्रैक्टर लिया था. जब किसान किस्तें नहीं चुका पाया, तो फाइनेंस कंपनी के लोग ट्रैक्टर खींचकर ले जाने लगे. इस दौरान किसान की बेटी ने उन लोगों को रोका, तो ट्रैक्टर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी.
झारखंड के हजारीबाग के एक किसान की बेटी की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि महिंद्रा फाइनेंस की ओर से ट्रैक्टर की किस्त के भुगतान के लिए कार से कुछ लोग आए थे. जब किसान किस्त का पैसा नहीं दे सका, तो ट्रैक्टर खींच कर ले जाने लगे.
मिथिलेश की बेटी ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी. आगे जाकर ट्रैक्टर को खड़ा कर दिया और कार में बैठकर भाग गए. इस घटना के बाद हजारीबाग में सनसनी फैल गई.
दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा- एसपी घटना को लेकर हजारीबाग के एसपी मनोज रत्न चौथे ने कहा, "आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज किया जाएगा. किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है. दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा."
छह किस्तें बाकी थीं, किसान पैसे देने भी गया था जानकारी के अनुसार, हजारीबाग के इचाक प्रखंड के सिझूवा निवासी दिव्यांग मिथिलेश कुमार मेहता ने 2018 में एक ट्रैक्टर फाइनेंस कराया था. ट्रैक्टर की कुल 6 किस्तें बाकी थीं. इसे भरने को लेकर बराबर दवाब बनाया जा रहा था.
इसके बाद 11 सितंबर को मिथिलेश 1 लाख 20 हजार रुपये लेकर फाइनेंस कंपनी के कार्यालय गए थे. मगर, मैनेजर ने 1 लाख 30 हजार रुपये की मांग कर पैसा वापस कर दिया. वह 22 सितंबर को किस्त जमा करने की बात बोलकर वहां से वापस लौट आए.
15 सितंबर को मिथिलेश के घर ट्रैक्टर जब्त करने 4 लोग कार से पहुंचे और ट्रैक्टर लेकर जाने लगे. इसके बाद इचाक मोड़ पर मिथिलेश की बेटी मोनिका ने पिता के ट्रैक्टर को ले जाते देखा, तो वह उन लोगों को रोकने लगी. वह ट्रैक्टर के सामने बैठकर चोर-चोर चिल्लाने लगी. इस पर उसके ऊपर ही ट्रैक्टर चढ़ा दिया.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










