
किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं लगता नूपुर-स्टेबिन का अपार्टमेंट, जानें क्या-क्या है आलीशान घर में
ABP News
Celebrity Home Tour: नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन ने शादी के बाद मुंबई में अपने आलीशान अपार्टमेंट में शिफ्ट किया है. हाल ही में फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर उनके हाउस टूर का वीडियो शेयर किया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन ने शादी के बाद मुंबई में अपना आलीशान अपार्टमेंट लिया है. उनका घर इतना शानदार है कि इसे देखकर फराह खान भी हैरान रह गई है. घर का डिजाइन और सी फेसिंग व्यू किसी 7-स्टार होटल से कम नहीं लगता है. हाल ही में फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ नूपुर और स्टेबिन के घर पहुंची थी. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर नूपुर के हाउस टूर का वीडियो शेयर किया है.
हॉल और एक्टिविटी एरियाघर कुछ ऐसा दिखता है. पहले तो एंट्री लेते ही एक बड़ा सा हॉल एरिया नजर आता है जो स्पोर्ट्स सेंटर या क्लब जैसी फील देता है. ये हिस्सा कपल ने अपने फ्री टाइम और एक्टिविटी के लिए रखा है. यहां अक्सर नूपुर और स्टेबिन पूल गेम खेलते हैं और साथ समय बिताते हैं. इस हॉल एरिया को प्लांट्स से खूबसूरती दी गई है. बेंच और ग्रीन कारपेट ने इसे और भी आरामदायक बना दिया है.
डांस हॉल और वेडिंग क्लॉथनूपुर और स्टेबिन के घर में एक डांसिंग हॉल भी है जो कई सेलेब्रिटी घरों में आसानी से देखने को नहीं मिलता है. इस हॉल में कपल अपनी डांस एक्टिविटी और परफॉर्मेंस की प्रैक्टिस करते है. फिलहाल हॉल में उनके वेड़िंग आउटफिट्स भी रखे हुए हैं. ये हॉल घर की खूबसूरत जगहों में से एक है यहां दोनों साथ में एन्जॉय करते हैं.













