
'किसी भी हिंदू को नहीं छोड़ेंगे...', नागपुर में दंगाइयों ने कैसे मचाया आतंक, FIR में दर्ज है पूरा किस्सा
AajTak
नागपुर में 17 मार्च को हुई हिंसा के मामले में पुलिस लगातार एक्शन ले रही है. अब तक 5 एफआईआर दर्ज हुई हैं. 51 लोग गिरफ्तार हुए हैं. 32 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए, इनमें 3 डीसीपी रैंक के अधिकारी थे. इलाज के बाद ज्यादातर पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी जॉइन कर ली है. अभी भी नागपुर में 11 पुलिस थाना क्षेत्र में कर्फ्यू जारी है.
महाराष्ट्र के नागपुर में हिंसा थमने के बाद पुलिस एक्शन तेज होता जा रहा है. हिंसा में दर्ज एफआईआर की कॉपी से कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. एफआईआर में 51 आरोपियों को नामजद किया गया है. 10 टीमें उपद्रवियों की तलाश कर रही हैं. एफआईआर के मुताबिक, भीड़ ने भड़काऊ नारे लगाए और झूठी अफवाहें फैलाते हुए कहा- हम पुलिस को अब दिखा देंगे. हम उन्हें या किसी भी हिंदू को नहीं छोड़ेंगे. जानिए FIR की बड़ी बातें...
नागपुर के 11 थाना क्षेत्रों में आज भी कर्फ्यू जारी है. हालांकि नागपुर में हालात सामान्य हैं. ऐहतियात के दौर पर पुलिस की निगरानी है. मंगलवार रात पुलिस कमिश्नर की अगुआई में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. नागपुर पुलिस इलाकों का जायजा ले रही है. कर्फ्यू खोलने पर जल्द फैसला लिया जा सकता है. नागपुर में सोमवार को अफवाह के बाद दो समुदाय में हिंसक झड़प हुई थी. उपद्रवियों ने कई गाड़ियां फूंक दी थीं.
सुनियोजित साजिश के एंगल पर जांच
पथराव में 32 से ज्यादा पुलिस कर्मी घायल हो गए थे, जिनमें 3 डीसीपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं. उपद्रवियों ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया. अश्लील इशारे और अश्लील टिप्पणियां की गईं. पुलिस जांच कर रही है कि क्या हिंसा के पीछे कहीं कोई सुनियोजित साजिश तो नहीं थी.
एफआईआर में क्या-क्या दावे...
- नागपुर हिंसा में 57 धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है. इनमें BNS की 46 धाराएं लगाई गई हैं. मामले में 51 आरोपी नामजद हैं.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







