
'किसी भी समझौते से काम नहीं चलेगा...', ब्रिटिश PM ने यूक्रेन के लिए मांगी सिक्योरिटी गारंटी, ट्रंप ने नकारा
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के साथ मिनिरल डील को रूस के खिलाफ सुरक्षा गारंटी बताया है, जबकि ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने अमेरिकी मिलिट्री सपोर्ट की मांग की, जिसे ट्रंप ने लगभग नकार दिया. आज यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की भी ट्रंप से मिलने पहुंच रहे हैं, और इससे पहले यह घटना काफी दिलचस्प है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की आज राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने अमेरिका पहुंच रहे हैं, जहां वह मिनिरल डील पर साइन करेंगे. इससे पहले ब्रिटिश पीएम के साथ मुलाकात में ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के साथ मिनिरल डील वह सुरक्षा गारंटी है जिसकी यूक्रेन को रूस के खिलाफ जरूरत है, जबकि उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की अमेरिकी मिलिट्री सपोर्ट की मांग को नजरअंदाज कर दिया.
ब्रिटिश पीएम ने ट्रंप के पदभार ग्रहण करने के बाद बीते दिन पहली बार मुलाकात की, जहां उन्होंने व्हाइट हाउस में बैठक की. कीर स्टारमर ने ट्रंप की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए कहा कि यूक्रेन में शांति सिर्फ ट्रंप की वजह से संभव हो सकी है. ब्रिटेन और अमेरिका के बीच ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से तनाव की स्थिति पैदा हुई है, जिसमें यूक्रेन का मुद्दा तो शामिल है, खासतौर से टैरिफ का खतरा ज्यादा है. बैठक से पहले स्टारमर का कहना था कि यूक्रेन में शांति अमेरिका की मजबूत सुरक्षा गारंटी के बिना संभव नहीं, लेकिन ट्रंप ने इसे लगभग नकार दिया.
यह भी पढ़ें: कनाडा, मेक्सिको और चीन पर 4 मार्च से फिर लगेगा टैरिफ, राष्ट्रपति ट्रंप का ऐलान
डील को ट्रंप ने इकोनामिक पार्टर्शिप करार दिया
राष्ट्रपति ट्रंप ने इकोनामिक पार्टर्शिप की बात करते हुए कहा, "हम वहां होंगे, हम वहां काम करेंगे." जब उनसे पूछा गया कि क्या वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भरोसा कर सकते हैं, तो ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के सोवियत संघ के साथ बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, "ट्रस्ट एंड वेरिफाई."
पुतिन पर ट्रंप को भरोसा!

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










