
'किसी पोर्न या ड्रग रैकेट से लेना-देना नहीं', सामने आया काशिफ खान, नवाब मलिक के आरोपों पर दिया जवाब
AajTak
फैशन टीवी इंडिया के एमडी काशिफ खान ने उन पर लगाए जा रहे सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि क्रूज पर कौन कौन मौजूद था और किसने वहां क्या किया.
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने जिस काशिफ खान पर पोर्न और ड्रग्स रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं, वो फैशन टीवी इंडिया के एमडी हैं. काशिफ ने आजतक/इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि उन पर लगाए जा रहे सारे आरोप बेबुनियाद हैं. उनका किसी पोर्न या ड्रग रैकेट से कोई लेना देना नहीं है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











