
किसी ने किया Kiss तो किसी ने कर दी कुटाई... 2024 में वायरल हुए मेट्रो के ये वीडियो
AajTak
2024 में दिल्ली मेट्रो के ऐसे वीडियो सामने आए, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.कहीं मेट्रो में लोग रोमांस करते नजर आए, तो कहीं धक्का-मुक्की के नजारे वायरल हुए. यह साल खास इसलिए भी रहा क्योंकि इस बार दिल्ली मेट्रो के साथ-साथ कोलकाता और लखनऊ मेट्रो के वीडियो भी चर्चा में रहे.
2024 में दिल्ली मेट्रो के ऐसे वीडियो सामने आए, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.कहीं मेट्रो में लोग रोमांस करते नजर आए, तो कहीं धक्का-मुक्की के नजारे वायरल हुए. यह साल खास इसलिए भी रहा क्योंकि इस बार दिल्ली मेट्रो के साथ-साथ कोलकाता और लखनऊ मेट्रो के वीडियो भी चर्चा में रहे. आइए, जानते हैं ऐसे ही कुछ वायरल वीडियो के बारे में.
कपल का रोमांस वायरल कोलकाता के कालीघाट मेट्रो स्टेशन का एक वीडियो हाल ही में वायरल हुआ, जिसमें एक कपल मेट्रो के खंभे के पास खड़े होकर किस करते देखा गया. वीडियो देखें
'मेरा बॉयफ्रेंड दिल्ली पुलिस में है...'
दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो, जिसमें दो महिलाएं सीट के लिए झगड़ते हुए दिखाई दीं.वीडियो में एक महिला दूसरी महिला को दिल्ली पुलिस में अपने बॉयफ्रेंड का रौब दिखाती नजर आई. वीडियो देखें.
जब दिल्ली मेट्रो बना अखाड़ा
दिल्ली मेट्रो में दो व्यक्तियों के बीच झगड़े का वीडियो वायरल हुआ. दोनों कुश्ती के दांव-पेच आजमाते नजर आए. झगड़े के दौरान, एक शख्स की मुस्कराहट ने वीडियो को और मजेदार बना दिया.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












