
किसी ने कहा- झूठ का पुलिंदा तो किसी ने माफी मांगो... हिंदू हिंसा बयान पर चौतरफा घिरे राहुल गांधी
AajTak
राहुल गांधी के बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. पीएम मोदी अपनी चेयर पर उठकर खड़े हुए और इसे गंभीर बात बताया. पीएम मोदी ने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर बात है. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी पूरा हिंदू समाज नहीं है.
एनडीए की तीसरी सरकार बनने के बाद अब संसद में प्रथम सत्र जारी है. सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का सत्र था. इस दौरान कांग्रेस सांसद और सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. जहां राहुल गांधी एक तरफ तो नीट परीक्षा पेपर लीक, अग्निवीर और मणिपुर मुद्दे पर सरकार पर जमकर बरसे तो इसी के साथ उन्होंने सदन में कई बार शिवजी की तस्वीर दिखाते हुए हिंदू धर्म का जिक्र किया.
इस दौरान उन्होंने 'हिंदू' और 'हिंसा' कहकर जो बात कही है, उसके बाद से वह चौतरफा घिर गए हैं. सदन में जब राहुल गांधी बोल रहे थे तो उस दौरान पीएम मोदी ने भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी तो वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी विरोध जताया. इसके अलावा राहुल गांधी ने भाषण की कई बातों को सत्ता पक्ष झूठ और भ्रामक बता रहा है. इसे लेकर कई मंत्रियों ने आपत्ति दर्ज कराई है. जानिए किसने क्या कहा?
राहुल गांधी ने क्या कहा? राहुल गांधी ने कहा, 'मोदीजी ने अपने भाषण में एक दिन कहा कि हिंदुस्तान ने कभी किसी पर हमला नहीं किया. इसका कारण है. हिंदुस्तान अहिंसा का देश है, यह डरता नहीं है. हमारे महापुरुषों ने यह संदेश दिया- डरो मत, डराओ मत. शिवजी कहते हैं- डरो मत, डराओ मत और त्रिशूल को जमीन में गाड़ देते हैं. दूसरी तरफ जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा-हिंसा..नफरत-नफरत-नफरत... आप हिंदू हो ही नहीं. हिंदू धर्म में साफ लिखा है सच का साथ देना चाहिए.'
पीएम मोदी ने भी जताया विरोध राहुल गांधी के बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. पीएम मोदी अपनी चेयर पर उठकर खड़े हुए और इसे गंभीर बात बताया. पीएम मोदी ने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर बात है. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी पूरा हिंदू समाज नहीं है.
अमित शाह ने कहा, माफी मांगे राहुल गांधी गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के नेता ने जो कहा, उन्हें इसकी माफी मांगनी चाहिए. इस धर्म पर करोड़ों लोग गर्व से हिंदू कहते हैं. मैं उनको गुजारिश करता हूं कि इस्लाम में अभय मुद्रा पर एक बार वो इस्लामिक विद्वानों की राय वो ले लें. गृह मंत्री अमित शाह ने आपत्ति जताते हुए उनसे माफी की मांग की. शाह ने कहा कि राहुल कहना चाहते हैं कि देश के करोड़ो हिंदू हिंसक हैं? शाह ने आगे कहा कि क्या नेता प्रतिपक्ष माफी मांगेंगे? हिंसा को किसी धर्म से जोड़ना गलत है. अमित शाह ने आगे कहा कि राहुल को देश से माफी मांगनी चाहिए.
अग्निवीर, अयोध्या मुआवजा पर झूठ बोल रहे राहुल गांधीः अश्विनी वैष्णव केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, हिंदुओं को हिंसक बताना, ये नेता विपक्ष को शोभा नहीं देता. उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी ने 'अग्निवीर पर झूठ बोला कि शहीदों को मुआवजा नहीं दिया जाता, जबकि उन्हें एक करोड़ का मुआवजा दिया जाता है. उन्होंने अध्यक्ष पद पर टिप्पणी की. उसे झुकने वाला बताया, बल्कि राहुल गांधी खुद ही पहले ऑर्डिनेंस फाड़ चुके हैं. तीसरी भ्रामक बात. अयोध्या में मुआवजा को लेकर भी झूठ बोला. इसपर राज्य सरकार ने पहले ही सफाई दी है. अयोध्या में 1253 करोड़ का मुआवाजा दिया गया है. बाकी रीलोकेशन आदि भी हुआ है. राहुल ने हिंदू समाज को हिंसक, असत्यवादी बताया. घोर अपमान किया. कांग्रेस में 2010 में पी. चिदंबरम ने हिंदुओ को आतंकवादी और गृहमंत्री शिंदे ने हिंदुओं को आतंकवादी कहा था. 2021 में राहुल गांधी ने कहा था कि हिंदुओं को देश से बाहर निकाल देना चाहिए.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






