
किसी को भी पंजाब का सीएम बनाए कांग्रेस लेकिन सिद्धू को नहीं: कैप्टन अमरिंदर सिंह
AajTak
पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस पार्टी की आंतरिक कलह अब खुलकर सामने आ गई है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और कहा- कांग्रेस अध्यक्ष अब जिसे चाहें सीएम बनाएं. अमरिंदर ने इस्तीफे के पीछे तिरस्कार की बात कही है. दरअसल, अमरिंदर इस बात से नाराज हो गए कि CLP की मीटिंग बुलाई गई और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं दी गई. कैप्टन ने ये स्पष्ट कर दिया है कि उन्होंने सिद्धू की वजह से इस्तीफा नहीं दिया है. और अगर कांग्रेस सिद्धू को चेहरा बनाती है तो विरोध करेंगे. देखें वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










