
किसान, कुर्मी और युवा... सरदार पटेल की 150वीं जयंती और बीजेपी का बिहार पर निशाना
AajTak
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर बीजेपी तीन चरणों में अभियान शुरू करने जा रही है. यह अभियान 150 युवाओं का स्पेशल कार्यक्रम होगा, जो 31 अक्टूबर से 6 दिसंबर तक चलेगा.
देश के पहले उपप्रधानमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर बीजेपी सरदार@150 नाम से देशव्यापी अभियान शुरू करने जा रही है. यह कार्यक्रम तीन चरणों में 31 अक्टूबर से लेकर 6 दिसंबर तक चलेगा.
हालांकि यह अभियान बिहार में सीधे तौर पर नहीं चलाया जाएगा, क्योंकि वहां विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन बीजेपी के रणनीतिकार इस पहल को बिहार की राजनीति और जातीय समीकरणों से जोड़कर देख रहे हैं.
इस अभियान की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में एक अहम बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने की. इसमें अभियान की थीम, कार्यक्रमों और जनसंपर्क रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई. इसअभियान की मुख्य थीम है- एक भारत, आत्मनिर्भर भारत, एकजुट भारत, विकसित भारत. इसका उद्देश्य सरदार पटेल की एकता और राष्ट्रनिर्माण की भावना को याद करना और युवाओं को उनके आदर्शों से जोड़ना है.
यह अभियान तीन चरणों में होगा. पहले चरण में हर लोकसभा क्षेत्र में तीन दिनों की पदयात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सांसद, विधायक, मंत्री और प्रबुद्ध वर्ग शामिल होंगे. दूसरे चरण में हर लोकसभा क्षेत्र से चुने गए पांच युवा गुजरात के कर्मसद (पटेल का जन्मस्थान) तक यात्रा करेंगे. तीसरे चरण में 26 नवंबर संविधान दिवस को कर्मसद से केवड़िया तक 150 किमी की पदयात्रा निकलेगी, जो 6 दिसंबर को संपन्न होगी.
दिल्ली में 150 युवाओं का एक विशेष कार्यक्रम भी होगा. वे यमुना नदी का जल देश की 25 प्रमुख नदियों तक ले जाएंगे और फिर उन नदियों का जल वापस दिल्ली लाकर पटेल चौक पर सरदार पटेल की प्रतिमा को अर्पित करेंगे. इस पूरे अभियान पर एक विशेष डॉक्यूमेंट्री भी तैयार की गई है.
बीजेपी के इस राष्ट्रीय एकता अभियान का राजनीतिक संदेश भी गहरा है. इसमें जहां किसानों और युवाओं को जोड़ने का प्रयास है, वहीं कुर्मी समाज को भी साधने की कोशिश नजर आ रही है, जो बिहार की राजनीति में निर्णायक भूमिका रखता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसी समुदाय से आते हैं, ऐसे में बीजेपी का यह अभियान बिहार चुनाव से पहले कुर्मी और किसान वोटरों को अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








