
किसान आंदोलन: भयंकर जाम से पैक हुआ चिल्ला बॉर्डर पर, नोएडा से दिल्ली जाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बताए ये रूट
AajTak
किसानों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. अगर आप नोएडा से दिल्ली जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप इस ट्रैफिक एडवाइजरी को जरूर पढ़ लें.
Farmers' Protest, Noida-Delhi Traffic Advisory: पंजाब के किसानों का आज यानी 13 फरवरी को दिल्ली कूच है. इसे लेकर दिल्ली और नोएडा में पुलिस द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. दिल्ली के सभी बॉर्डरों को सील कर दिया गया है. हर जगह पुलिस और सुरक्षाबलों का जबरदस्त पहरा है. दिल्ली की सीमाएं छावनी में तब्दील हो चुकी हैं और किसानों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. नोएडा-दिल्ली के बॉर्डरों पर भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. गौतमबुद्धनगर से दिल्ली सीमा लगने वाले सभी बॉर्डरों पर बैरियर लगाकर दिल्ली पुलिस और गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की जा रही है, जिस कारण गौतमबुद्धनगर से दिल्ली बॉर्डर लगने वाले मार्गां पर यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका है. बता दें, जरूरत पड़ने पर गाड़ियों का डायवर्जन भी किया जायेगा.
बता दें,किसानों के 'दिल्ली चलो' प्रदर्शन के चलते चिल्ला बॉर्डर पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला. अगर आप भी आज नोएडा से दिल्ली जाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार नोएडा पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी जरूर पढ़ें.
इन रास्तों पर मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबन्धित ट्रैफिक की स्थिति को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. इसमें दिल्ली जाने वाले आमजन लोगों से अनुरोध किया गया है कि वो मेट्रो का प्रयोग करें. वहीं, यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले तथा सिरसा से परीचौक होकर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबन्धित किया गया है. एडवाइजरी में कहा गया है कि वाहन चालक यातायात असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गां का प्रयोग कर गन्तव्य की ओर जा सकते हैं.
दिल्ली जाने के लिए इन रास्तों का करें प्रयोग
आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन के दौरान सुरक्षित गन्तव्य की ओर भेजा जायेगा. नोएडा ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. यातायात असुविधा होने पर हेल्प लाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है.
पंजाब-हरियाणा बॉर्डर भी सील कर दिया गया है. दिल्ली में 12 मार्च तक के लिए धारा-144 लागू है. सड़कों पर बड़े-बड़े पत्थर रखे गए हैं, जिससे किसानों को आगे बढ़ने से रोका जा सके. बैरिकेडिंग से रास्ता बंद है, सड़कों पर नुकीली कीलें लगाई गईं हैं. कोशिश यही है कि किसी भी सूरत में राजधानी का माहौल ना बिगड़ पाए.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






