
किसानों को यहां मिलते हैं 5 लाख रुपये, जानें कैसे होता है चयन
AajTak
Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana: इस योजना के तहत प्रगतिशील किसानों को प्रथम, द्वीतीय व तृतीय स्तर पर क्रमश: 5 लाख, तीन लाख व 1 लाख रुपए दिए जाते हैं. पहला पुरस्कार एक किसान, दूसरा दो किसान और तीसरा पांच किसानों को मिलेगा. इसके अलावा जिला स्तर पर भी 4 सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाता है.
Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana: खेती-किसानी की तरफ किसानों की रुचि बढ़े, सरकार इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न तरीके से किसानों को प्रोत्साहित करती है. प्रगतिशील किसानों को इसके लिए पुरस्कार भी दिया जाता है. हरियाणा सरकार भी मुख्यमंत्री प्रगतिशील योजना के तहत अपने राज्यों के किसानों को अधिक से अधिक खेती-किसानी में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.
दिए जाते हैं इतने रुपये का पुरस्कार
बता दें कि इस योजना के तहत प्रगतिशील किसानों को प्रथम, द्वीतीय व तृतीय स्तर पर क्रमश: 5 लाख, तीन लाख व 1 लाख रुपए दिए जाते हैं. पहला पुरस्कार एक किसान, दूसरा दो किसान और तीसरा पांच किसानों को मिलेगा. इसके अलावा जिला स्तर पर भी 4 सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाता है.
इस पुरस्कार के लिए वही किसान चुने जाते हैं जो खेती में नए-नए प्रयोग करते रहते हैं, इसके अलावा कम पानी में खेती, फसल अवशेष प्रबंधन पर ध्यान देता हो, जैविक और प्राकृतिक खेती करता हो.
कैसे होता है चयन
मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के लिए चयन के लिए राज्य स्तर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक और जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाता है. आवेदकों पर गौर करने के बाद ये कमेटी पुरस्कारों के लिए चयनित किए गए किसानों का नाम जारी करती है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










