
किसानों के लिए आत्मनिर्भर कृषि ऐप की शुरुआत, मिलेगी खेती संबंधी जानकारी और मौसम की सूचना
ABP News
सरकार ने किसानों को खेती संबंधी जानकारी और मौसम की पहले से सूचना उपलब्ध कराने के लिए 'आत्मनिर्भर कृषि ऐप' की शुरुआत की है. किसानों के लिए प्रासंगिक जानकारी अब ऐप के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है.
नई दिल्ली: किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अब केंद्र सरकार की ओर से किसानों को थोड़ी राहत देने की कोशिश की गई है. दरअसल, सरकार की ओर से किसानों के लिए आत्मनिर्भर कृषि ऐप जारी किया गया है. इस ऐप की मदद से किसान कई तरह की सूचना हासिल कर सकेंगे. सरकार ने मंगलवार को किसानों को खेती संबंधी जानकारी और मौसम की पहले से सूचना उपलब्ध कराने के लिए 'आत्मनिर्भर कृषि ऐप' की शुरुआत की है. राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म 'किसानमित्र' पर विभिन्न सरकारी विभागों के जरिए किसानों के लिए प्रासंगिक जानकारी का खजाना अब 'आत्मनिर्भर कृषि ऐप' के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












