
किसानों के मुद्दों पर महाराष्ट्र में आज से शुरू महाविकास आघाड़ी का 'किसान आक्रोश मोर्चा', जानें क्या हैं मांग
AajTak
सांसद सुप्रिया सुले और सांसद डॉ अमोल कोल्हे को किसानों के मुद्दे पर आवाज उठाने के बाद संसद से सस्पेंड कर दिया गया था. इसके बाद सांसद डॉ कोल्हे और सुप्रिया सुले ने 'किसान आक्रोश मोर्चा' आयोजित करने का फैसला किया.
महाविकास अघाड़ी की ओर से आयोजित होने वाले 'किसान आक्रोश मोर्चा' की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. आज यानी 27 दिसंबर को महाराष्ट्र के जुन्नर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को नमन कर मार्च की शुरुआत की जाएगी और सांसद डॉ अमोल कोल्हे और सुप्रिया सुले 'किसान आक्रोश मोर्चा' का नेतृत्व करेंगे. वहीं, इसका समापन पुणे कलेक्टर कार्यालय में प्रमुख नेताओं की बैठक के साथ होगा.
प्याज निर्यात प्रतिबंध को तुरंत हटाने की मांग
दरअसल, सांसद सुप्रिया सुले और सांसद डॉ अमोल कोल्हे को किसानों के मुद्दे पर आवाज उठाने के बाद संसद से सस्पेंड कर दिया गया था. इसके बाद सांसद डॉ कोल्हे और सुप्रिया सुले ने 'किसान आक्रोश मोर्चा' आयोजित करने का फैसला किया. इनकी मांग है कि प्याज निर्यात प्रतिबंध को तुरंत हटाया जाना चाहिए और प्याज निर्यात के लिए एक स्थायी नीति तय की जानी चाहिए. वहीं, डेयरी किसानों को निजी और सरकारी के बीच अंतर किए बिना सब्सिडी मिलनी चाहिए और आपदाग्रस्त तालुकाओं में कृषि के लिए निर्बाध बिजली की आपूर्ति होनी चाहिए.
ये भी हैं मांगें
इनके अलावा, फसल बीमा कंपनियों को बंद कर दिया जाना चाहिए और तत्काल मुआवजा प्रदान किया जाना चाहिए, किसानों को पूर्ण ऋण माफी दी जानी चाहिए, 'शैक्षिक' का एक निश्चित रूप दिया जाना चाहिए. किसानों के बच्चों की शिक्षा के लिए ऋण नीति लागू की जाए. इन प्रमुख मांगों को लेकर एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस समेत महाविकास अघाड़ी के घटक दलों ने एल्गार बुलाया है. इसी के तहत 27 से 30 दिसंबर तक भव्य किसान आक्रोश मोर्चा का आयोजन किया गया है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










