
किसानों और केंद्र सरकार की पहली मीटिंग रही पॉजिटिव, 22 फरवरी को अगली बैठक में शामिल होंगे कृषि मंत्री शिवराज चौहान
AajTak
केंद्र सरकार और किसानों के बीच अहम बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कर रहे थे, जिन्होंने कृषि कानूनों पर किसानों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की, जिसमें फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी भी शामिल थी. बैठक में पंजाब के कृषि मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.
कमोबेश एक साल से आंदोलन कर रहे किसानों ने शुक्रवार को केंद्र के प्रतिनिधि के साथ बैठक की. चंडीगढ़ में यह मीटिंग हुई और 22 फरवरी को अगली बैठक शेड्यूल की गई है. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के नेतृत्व में एक केंद्रीय टीम और किसान नेताओं के बीच एमएसपी समेत कई मुद्दों पर चर्चा की. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल मीटिंग के बाद कहा, "हम एक और बैठक करेंगे, और कृषि मंत्री शिवराज चौहान और गृह मंत्री मौजूद रहेंगे. यह मीटिंग चंडीगढ़ या दिल्ली हो सकती है."
जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, "मीटिंग दिल्ली में होगी या चंडीगढ़ होगी इसके बारे में एक-दो दिन में जानकारी दे दी जाएगी. उस मीटिंग में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य दो केंद्रीय मंत्री भी होंगे शामिल." केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने किसानों के साथ मीटिंग के बाद कहा, "आज सभी मुद्दों पर बातचीत हुई है. हमने शांतिपूर्ण तरीके से किसानों की मांगों की सुना है. 22 फरवरी को शिवराज चौहान के नेतृत्व में अगली बैठक होगी. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अगली बैठक में खुद शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे.
28 सदस्यीय किसान नेताओं ने केंद्र के साथ की मीटिंग
किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "28 सदस्यीय किसान नेताओं ने केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की. हमने दस्तावेजों के साथ तथ्य रखे हैं. मंत्रियों और अधिकारियों ने हमें कोई जवाब नहीं दिया डल्लेवाल ने आज अपनी पोती खो दी लेकिन वह फिर भी बैठक के लिए आए. दोनों मंचों ने डल्लेवाल जी से अनशन छोड़ने का अनुरोध किया लेकिन मैं अपना अनशन तब तक जारी रखूंगा जब तक एमएसपी गारंटी कानून पारित नहीं हो जाता."
MSP की कानूनी गारंटी पर चर्चा की गई!
मीटिंग में खासतौर से फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी पर चर्चा की गई. यह बैठक एक साल से चल रहे किसानों के प्रदर्शन के बाद आयोजित की गई थी. केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विभिन्न किसान प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया. इस प्रतिनिधिमंडल में 28 सदस्यीय संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेता शामिल थे, जो किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









