
किसने बनाई दिल्ली की नई एक्साइज पॉलिसी? LG ने मांगी अफसरों की लिस्ट
AajTak
एलजी ने मुख्य सचिव को उन अधिकारियों और सिविल सेवकों की लिस्ट देने के लिए कहा है जिन्होंने इस नीति के लिए गलत फॉर्मूलेशन बनाने, नीति में संशोधन करने और इसे लागू करने का काम किया. उपराज्यपाल का कहना है कि गलती करने वाले अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.
दिल्ली की नई आबकारी नीति पर छिड़ा विवाद अब नया मोड़ ले चुका है. इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश करने के बाद दिल्ली के उप-राज्यपाल ने मुख्य सचिव से उन अधिकारियों और सिविल सेवकों की लिस्ट मांगी है जिन्होंने इस नीति को बनाने, संशोधन करने और लागू करने का काम किया. इस मामले में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार और उप राज्यपाल के बीच एक बार फिर ठन गई है.
दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आबकारी नीति 2021-22 में फॉर्मूलेशन को लेकर किए गए उल्लंघनों और जानबूझकर की गई कोताही पर कड़ा रुख अख्तियार किया है. उन्होंने मुख्य सचिव को उन अधिकारियों और सिविल सेवकों की लिस्ट बनाने के लिए कहा है जिन्होंने इस नीति के लिए अवैध फॉर्मूलेशन बनाने, संशोधन करने और लागू करने का काम किया. मुख्य सचिव को इन अधिकारियों और सिविल सेवकों की भूमिका को लेकर विस्तृत रिपोर्ट देनी है. उपराज्यपाल का कहना है कि गलती करने वाले अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.
दिल्ली सरकार कानून का उल्लंघन
एलजी की ओर से कहा गया है कि ये अधिकारियों का कर्तव्य है कि अगर उनकी आंख के नीचे किसी तरह की अनियमिता को अंजाम दिया जा रहा है, तो वह इस बारे में मुख्य सचिव या संबंधित प्राधिकारी को सूचना दें. हालांकि अब तक सामने आए रिकॉर्डों के हिसाब से ये बात अपरिहार्य हो जाती है कि ना केवल कुछ अधिकारियों को कुछ स्पेशल पदों पर बिठाया गया और उन फैसलों को नजरअंदाज किया गया जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार अधिनियम-1991, दिल्ली आबकारी कानून-2009, दिल्ली आबकारी नियम-2010 और ट्रांजैक्शन ऑफ बिजनेस रूल्स-1993 जैसे कानूनों का पूर्ण उल्लंघन है. बल्कि इन अधिकारियों के पहली नजर में प्रभारी मंत्री मनीष सिसोदिया के हिसाब से अवैध आदेशों को सक्रियता के साथ बनाया और लागू किया.
अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
उपराज्यपाल ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एक व्यापक रिपोर्ट मांगी है. रिपोर्ट में अधिकारियों की भूमिका, फाइल्स की स्क्रूटनी इत्यादि की जानकारी देने को कहा गया है. रिपोर्ट जमा होने के बाद उसकी समीक्षा की जाएगी और फिर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








