
किराए के फ्लैट में मिली लेडी डॉक्टर की लाश, कुछ महीने पहले ही हुई थी शादी
AajTak
Crime News: डॉक्टर की मौत का पता तब लगा जब परिवार के सदस्यों ने फ्लैट के मालिक से संपर्क किया और कहा कि बेटी उनका फोन रिसीव नहीं कर रही है. फ्लैट मालिक ने जाकर देखा तो डॉक्टर अचेत पड़ी हुई थीं. बाद में अस्पताल में उनकी मौत की पुष्टि की गई.
केरल के तिरुवनंतपुरम में एक महिला डॉक्टर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. 30 साल की महिला डॉक्टर एक फ्लैट में मृत पाई गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. साथ ही इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने बताया कि तिरुवनंतपुरम के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 30 साल की अभिरामि बालाकृष्णन वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर थीं. वह उल्लूर के पास एक फ्लैट में मृत पड़ी मिलीं. पुलिस ने कहा कि यह आत्महत्या का संदिग्ध मामला है और जांच जारी है.
डॉक्टर अभिरामि वेल्लानाड के मूल निवासी थीं. वह जनरल मेडिसिन में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद सरकारी मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर थीं और कॉलेज के पास ही कुछ समय से एक फ्लैट किराए पर लेकर रह रही थीं.
डॉक्टर की मौत का पता तब लगा जब वेल्लानाड में रहने वाले परिवार के सदस्यों ने फ्लैट के मालिक से संपर्क किया और कहा कि बेटी उनका फोन रिसीव नहीं कर रही है. फ्लैट मालिक ने जाकर देखा तो डॉक्टर अचेत पड़ी हुई थीं. बाद में अस्पताल में उनकी मौत की पुष्टि की गई.
पुलिस ने बताया कि डॉक्टर अभिरामी की शादी कुछ महीने पहले केरल के बाहर काम करने वाले एक अन्य डॉक्टर से हुई थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
पुलिस ने आशंका जताई है कि डॉक्टर ने खुद किसी दवा का इंजेक्शन लगाया है. हालांकि, अधिक जानकारी की पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही की जा सकती है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








