
किम जोंग ने बॉर्डर पर बढ़ाई हथियारों की तैनाती, जानें साउथ कोरिया के साथ 70 साल पुरानी दुश्मनी की कहानी
AajTak
साउथ कोरिया का दावा है कि नॉर्थ कोरिया ने सीमा के पास सैनिकों और हथियारों की तैनाती बढ़ा दी है. दोनों के बीच ये तनाव तब से बढ़ गया है, जब से नॉर्थ कोरिया ने जासूसी सैटेलाइट लॉन्च की है. ऐसे में जानते हैं कि दोनों के बीच मौजूदा तनाव क्यों है? और दोनों के बीच दुश्मनी का इतिहास कैसे शुरू हुआ?
साउथ कोरिया और नॉर्थ कोरिया के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. दावा है कि नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया से लगने वाली सीमाओं पर सैनिक और भारी हथियारों की तैनाती कर दी है.
न्यूज एजेंसी ने साउथ कोरिया की सेना का हवाला देते हुए बताया है कि नॉर्थ कोरिया ने उन गार्ड पोस्ट को फिर से मरम्मत करना शुरू कर दिया है, जिन्हें 2018 में हुए सैन्य समझौते के बाद नष्ट कर दिया गया था.
साउथ कोरिया की सेना ने ये भी दावा कि नॉर्थ कोरियाई सैनिकों को सीमा के पास खुदाई करते हुए भी देखा गया है. साथ ही यहां पर भारी हथियार भी देखे गए हैं. नॉर्थ कोरिया के सैनिक जिस जगह पर सैन्य गतिविधि कर रहे हैं, वो डिमिलिटराइज्ड जोन है, जो 1950 के दशक से ही दोनों देशों के बीच बॉर्डर की तरह काम कर रहा है.
साउथ कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को पत्रकारों को नॉर्थ कोरिया की सैन्य गतिविधि वाली तस्वीरें भी दिखाईं. दावा है कि नॉर्थ कोरिया के सैनिक राइफल, बख्तरबंद गाड़ियां और हल्के तोपखाने दिख रहे हैं.
हफ्तेभर में कैसे बढ़ा दोनों के बीच तनाव?
दोनों मुल्कों के बीच ये तनाव पिछले हफ्ते से तब बढ़ना शुरू हुआ, जब नॉर्थ कोरिया ने एक जासूसी सैटेलाइट लॉन्च करने का दावा किया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










