कितनी बदल जाएगी 12वीं तक की पढ़ाई? आसान भाषा में समझिए NCF का पूरा प्लान
AajTak
CBSE Board Exam 2024, NCF Curriculum Change: नई शिक्षा नीति (New Education Policy) 2020 के तहत जारी एनसीएफ के 800 पन्नों के मसौदे में कुछ प्रमुख बदलावों का प्रस्ताव स्कूली शिक्षा के चार चरण हैं. इनमें 5 (फाउंडेशनल) +3 (प्रिपरेट्री)+3 (मिडिल)+4 (सेकेंडरी) स्टेज शामिल है.
CBSE Board Exam 2024, NCF Curriculum Change: करीब 36 साल से चली आ रही भारतीय शिक्षा प्रणाली का पूरी तरह से कायापलट होने वाला है. नई शिक्षा नीति (New Education Policy) 2020 के तहत केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल करिकुल फ्रेमवर्क (NCF) की सिफारिशों का ड्राफ्ट जारी किया है. जारी किए गए मसौदे में भारत में कक्षा 1 से 12वीं तक बच्चे कैसे पढ़ेंगे, क्या सीखेंगे, कैसे सीखेंग, छात्रों की प्रतिभा का मूल्यांकन कैसे होगा आदि कई बड़े बदलाव प्रस्तावित किए गए हैं.
सबसे पहले, यह जानना जरूरी है कि ये सभी बदलाव जो प्रस्तावित किए गए हैं, इस स्तर पर इसरो (ISRO) के पूर्व वैज्ञानिक के कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय संचालन समिति (National Steering Committee या NSC) के सुझाव मात्र हैं. इस पॉलिसी को पूरी तरह ट्रांसपेरेंट बनाने के लिए शिक्षा मंत्री ने पब्लिक डोमेन में ड्राफ्ट जारी करके हितधारकों और एक्सपर्ट्स की राय मांगी है.
NCF Curriculum Change: 10वीं में होंगे 8 बोर्ड एग्जाम, जानें हाईस्कूल परीक्षाओं में क्या हो सकते हैं बदलाव
एनसीएफ के 800 पन्नों के मसौदे में कुछ प्रमुख बदलावों का प्रस्ताव स्कूली शिक्षा के चार चरणों -5 (फाउंडेशनल) +3 (प्रिपरेट्री)+3 (मिडिल)+4 (सेकेंडरी) में किया गया है, जो फाउंडेशनल, प्रिपरेट्री, मिडिल और सेकेंडरी स्टेज के हैं. GFX - न्यू इंडियन स्कूलिंग सिस्टम में शामिल हैं-
आसान भाषा में समझिए कक्षा 11वीं और 12वीं का एग्जाम प्लान एनसीएफ द्वारा जारी किए गए ड्राफ्ट के मुताबिक, सेकेंडरी स्टेज को चार ग्रेड में बांटा गया है जिसमें 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं क्लास शामिल है. इस स्टेज में छात्रों को कुल 16 विकल्प आधारित पाठ्यक्रमों को पूरा करना होगा.
एनसीएफ द्वारा जारी किए गए ड्राफ्ट के मुताबिक, सेकेंडरी स्टेज को चार ग्रेड में बांटा गया है जिसमें 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं क्लास शामिल है. इस स्टेज में छात्रों को 8-8 ग्रुप में कुल 16-16 पेपर देने होंगे. 11वीं-12वीं के हिस्सों को एक साथ रखने का प्रस्ताव है. स्टूडेंट्स को 8 विषयों में से हर ग्रुप के दो-दो विषय (16 विषय) दो साल के दौरान पढ़ने होंगे. जैसे अगर कोई छात्र सोशल साइंस विषय में से इतिहास चुनता है तो उसे इतिहास के चार पेपर (कोर्स) पूरे करने होंगे.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











