
कितनी अनुशासनहीन है दिल्ली? हर रोज 21 हजार चालान, जानें मुंबई-बेंगलुरु के आगे कहां टिकती है राजधानी
AajTak
इन्फोसिस के फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति ने कहा कि दिल्ली बहुत अनुशासनहीन है, यहां लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं. दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट बताती है यहां हर हर रोज 21 हजार से ज्यादा या तो चालान काटती है या फिर नोटिस भेजती है. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन जानलेवा भी होता है, क्योंकि इस कारण हर दिन कई लोगों की मौत होती है.
इन्फोसिस के फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति ने दिल्ली को सबसे 'अनुशासनहीन शहर' बताया है. उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि वो दिल्ली आने में असहज महसूस करते हैं, क्योंकि ये ऐसा शहर है जहां सबसे ज्यादा अनुशासनहीनता है.
नारायण मूर्ति ने कहा, 'मैं आपको एक उदाहरण देता हूं. मैं कल एयरपोर्ट आया था. ट्रैफिक सिग्नल रेड था, लेकिन इस दौरान कारें, बाइक और स्कूटर चालक बिना किसी परवाह किए रेड लाइट जंप कर रहे थे. नियमों का उल्लंघन कर रहे थे.'
उन्होंने कहा, 'क्या हम एक या दो मिनट भी इंतजार नहीं कर सकते?' नारायण मूर्ति ने कहा कि हमें अपने बच्चों को इन चीजों को सिखाना चाहिए. सही रास्ते पर चलने की आदत डालने के लिए उनका मार्गदर्शन करना चाहिए.
आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है जहां सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट बताती है कि 2021 में देश के 53 बड़े शहरों में 55,442 सड़क हादसे हुए थे. इनमें से 5,034 हादसे चेन्नई और 4,505 हादसे दिल्ली में हुए थे.
हालांकि, सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौतें दिल्ली में होती है. यहां चेन्नई दूसरे नंबर पर है. दिल्ली में 2021 में सड़क हादसों में 1,239 लोगों की मौत हुई थी. चेन्नई में 998 लोगों की जान गई थी.
वहीं, देशभर में सड़क हादसों में 1.55 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई थी. यानी हर दिन औसतन 426 से ज्यादा लोग सड़क हादसों में मारे गए. ट्रैफिक नियमों का पालन करके इन मौतों को टाला जा सकता था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










