
कितना बदल गया बिहार का वायरल बॉय सोनू, इंग्लिश में बात करते दिखा, नया Video देख मुस्कुरा देंगे आप
AajTak
Bihar viral boy Sonu: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने बदहाल शिक्षा-व्यवस्था की पोल खोलकर 11 साल का सोनू कुमार इंटरनेट पर सनसनी बनकर उभरा था. वीडियो वायरल होने के बाद उसको राजस्थान के कोटा की नामी कोचिंग में पढ़ने का अवसर मिला. अब काफी लंबे वक्त बाद सोनू का नया वीडियो सामने आया है.
बिहार के वायरल बॉय सोनू को तो आप जानते ही होंगे? हां-हां वही बिहार का छोटा बच्चा, जो अपने अलहदा, बेबाक और बातूने अंदाज के चलते रातो-रात इंटरनेट पर चर्चित हो उठा था. महज 11 साल का सोनू बिहार के मुखिया यानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने अपनी पीड़ा जाहिर कर चर्चा में आया था. मगर उसके बात रखने के बेधड़क और अनूठे तरीके ने लोगों को काफी प्रभावित किया था. इतने परिचय से तो अब फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम यूजर्स समझ ही गए होंगे कि सोनू कौन है?
दरअसल, सोनू की बात इसलिए हो रही है, क्योंकि वह अब फिर अचानक से सोशल मीडिया के समंदर पर अपनी बातूनी शैली वाली नाव के जरिए तैरता नजर आ रहा है.
नए वीडियो में सोनू अंग्रेजी भाषा में अपनी बात रखने की कोशिश करते हुए नजर आया. साथ ही मासूम ने अपनी पढ़ाई से जुड़ी तमाम बातें भी लोगों के साथ शेयर कीं. अब इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अब मासूम की सराहना कर रहे हैं. देखें Video: -
आजकल सोनू कहां है? वायरल बॉय सोनू फिलहाल 7वीं क्लास का छात्र है. अपनी स्कूली पढ़ाई के साथ-साथ ही वह राजस्थान के कोटा में आईआईटी की तैयारी कर रहा है. पिछले साल ही उसका एडमिशन फेमस कोचिंग संस्थान एलेन एकेडमी (Allen Academy) में हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनू के रहने, खाने, पहनने तक की जिम्मेदारी भी कोचिंग संस्थान ने ही उठाई है. सोनू का एक और वीडियो:-
जानिए बिहार के सोनू को? बिहार के नालंदा जिले स्थित नीमाकौल गांव के रहने वाले एक दुकानदार रणविजय यादव के बेटे सोनू कुमार ने 14 मई 2022 को कल्याण विगहा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने बदहाल शिक्षा-व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



