
किडनैपर्स के चंगुल से बचाया गया 38 दिन का बच्चा, बेचने का था प्लान, 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार
AajTak
मुंबई के गोरेगांव में पुलिस ने 38 दिन के एक बच्चे को किडनैपर्स के चंगुल से बचाया है. मासूम को गोरेगांव (पूर्व) इलाके से चार सदस्यीय गिरोह ने बेचने के इरादे से अगवा किया था. एक अधिकारी ने बताया कि दो महिलाओं समेत गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
महाराष्ट्र में मुंबई के गोरेगांव में पुलिस ने 38 दिन के एक बच्चे को किडनैपर्स के चंगुल से बचाया है. मासूम को गोरेगांव (पूर्व) इलाके से चार सदस्यीय गिरोह ने बेचने के इरादे से अगवा किया था. एक अधिकारी ने बताया कि दो महिलाओं समेत गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
2 मार्च को, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर कंबल बेचने वाले एक जोड़े ने वनराई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि उनका 38 दिन का बेटा लापता है. अधिकारी ने बताया कि दंपति पालघर से सटे वसई जाने वाली अपनी ट्रेन पकड़ने से चूक गए थे और सड़क किनारे सो गए थे और वहीं से बच्चा लापता हो गया.
शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान अपहरण का पहलू सामने आया, जिसके बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें बनाई गईं. पुलिस ने लगभग 11,000 ऑटो-रिक्शा की जांच की और उनके ड्राइवरों से पूछताछ की क्योंकि उन्हें जानकारी मिली थी कि आरोपी इसी तरह के वाहन में यात्रा कर चुके हैं. अधिकारी के अनुसार, उनके प्रयास तब सफल हुए जब उन्होंने अपहरण से जुड़े एक व्यक्ति पर टारगेट किया और उसे मलाड (पश्चिम) में पकड़ लिया.
इसके बाद आरोपी व्यक्ति ने अपहृत बच्चे के बारे में जानकारी दी, जिससे उसे बचाया जा सका. बाद में, अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने कहा कि गिरोह के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वे अपहृत बच्चे को बेचने की योजना बना रहे थे. मामले की जांच चल रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











