
किंग चार्ल्स ने PM मोदी को जन्मदिन पर दिया कदंब का पौधा, प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर लगाया
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III की ओर से भेजे गए कदंब के पौधे को अपने आवास पर लगाया. यह पौधा भारत और ब्रिटेन के बीच दोस्ती और पर्यावरणीय स्थिरता के साझा संकल्प का प्रतीक है. पीएम मोदी को कई वैश्विक नेताओं से जन्मदिन की बधाई मिली.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर ब्रिटेन के किंग चार्ल्स III की ओर से भेजे गए स्पेशल गिफ्ट कदंब के पौधे को आज अपने आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर लगाया. यह गिफ्ट भारत और ब्रिटेन के बीच दोस्ती और पर्यावरणीय स्थिरता के साझा संकल्प का प्रतीक बताया गया है.
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से प्रेरित
ब्रिटिश हाई कमीशन ने सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि यह उपहार पीएम मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरित है. बयान में कहा गया, 'किंग चार्ल्स III ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर कदंब का पौधा भेजा है. यह कदम दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है.'
पीएम मोदी ने भी किंग चार्ल्स को गिफ्ट किया था पौधा गौरतलब है कि जुलाई में ब्रिटेन यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स को उनके सैंड्रिंघम एस्टेट में ‘सोनोंमा’ पेड़ का पौधा उपहार में दिया था, जिसे इस शरद ऋतु में लगाया जाएगा. उस मुलाकात में दोनों नेताओं ने CETA (भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता), विजन 2035, शिक्षा, स्वास्थ्य, योग, आयुर्वेद और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा की थी.
पीएम मोदी को जन्मदिन पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सहित कई ग्लोबल लीडर्स से बधाई संदेश प्राप्त हुए हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








