काहिरा में 'मोदी-मोदी' की गूंज, 'शोले' के गाने से स्वागत... 26 साल बाद भारतीय PM का मिस्र दौरा
AajTak
राष्ट्रपति अल-सिसी के निमंत्रण पर पीएम मोदी मिस्र के दो दिवसीय दौरा पर पहुंचे हैं. यह 26 वर्षों में किसी भारतीय प्रधान मंत्री की मिस्र की पहली द्विपक्षीय यात्रा है. एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसीव करने के लिए मिस्र के प्रधानमंत्री पहुंचे, जहां गर्मजोशी के साथ दोनों नेता मिले.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपना 3 दिवसीय अमेरिकी दौरा खत्म कर मिस्र की राजकीय यात्रा पर पहुंचे. मिस्र की राजधानी काहिरा में उनका जोरदार स्वागत हुआ. एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसीव करने के लिए मिस्र के प्रधानमंत्री पहुंचे, जहां गर्मजोशी के साथ दोनों नेता मिले. बाकायदा पारंपरिक बैंड बाजे के साथ प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
दरअसल, राष्ट्रपति अल-सिसी के निमंत्रण पर पीएम मोदी मिस्र के दो दिवसीय दौरा पर पहुंचे हैं. यह 26 वर्षों में किसी भारतीय प्रधान मंत्री की मिस्र की पहली द्विपक्षीय यात्रा है. प्रधानमंत्री मोदी ने काहिरा में उतरने के बाद ट्वीट किया, "मुझे विश्वास है कि यह यात्रा मिस्र के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करेगी. मैं राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के साथ बातचीत और अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं."
पीएम ने आगे लिखा, "एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत करने के विशेष भाव के लिए मैं प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली को धन्यवाद देता हूं. भारत-मिस्र संबंध फले-फूले और हमारे देशों के लोगों को लाभ मिले."
महिला ने शोले का गीत गाकर किया पीएम का स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी जब यहां होटल पहुंचे तो भारतीय समुदाय के लोगों ने भारतीय तिरंगा लहराते हुए 'मोदी, मोदी' और 'वंदे मातरम' के नारों के साथ उनका स्वागत किया. साड़ी पहने मिस्र की एक महिला ने फिल्म 'शोले' के लोकप्रिय गीत 'ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे' गाकर पीएम मोदी का स्वागत किया. इस दौरान प्रधानमंत्री गीत को प्रशंसात्मक भाव से सुनते दिखे और उन्होंने उस समय आश्चर्य व्यक्त किया जब महिला ने कहा कि वह बहुत कम हिंदी जानती है और कभी भारत नहीं आई है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











