
'काश मेरे पास सुपर पावर होता....', भारत में रोड क्रॉसिंग करते विदेशी कपल का वीडियो वायरल
AajTak
भारत में ट्रैफिक की समस्याएं आम हैं और कभी-कभी इसका कारण यहां के लोग होते हैं जो ट्रैफिक नियमों का सही से पालन नहीं करते. ऐसे में विदेशी लोगों को भारतीय सड़कों पर कितनी मुश्किलें आती हैं, इसकी कल्पना ही की जा सकती है.
भारत में ट्रैफिक की समस्याएं आम हैं और कभी-कभी इसका कारण यहां के लोग होते हैं जो ट्रैफिक नियमों का सही से पालन नहीं करते. ऐसे में विदेशी लोगों को भारतीय सड़कों पर कितनी मुश्किलें आती हैं, इसकी कल्पना ही की जा सकती है.
हाल ही में पश्चिम बंगाल में एक विदेशी महिला और उसके साथी को सड़क पार करते हुए देखा गया. महिला को ट्रैफिक से इतनी परेशानी हो रही थी कि उसने सड़क पार करते समय वीडियो बना लिया. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है और लोगों का ध्यान खींच लिया है.
वीडियो में विदेशी कपल को सड़क पार करते हुए हाथ पकड़े देखा गया. वीडियो में वे सड़क के बीच में खड़े होकर सड़क पार करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन तेजी से आती गाड़ियों की वजह से वे तुरंत सड़क पार नहीं कर पा रहे हैं.
देखें वीडियो
इस मुश्किल के दौरान, महिला विदेशी ने मजेदार अंदाज में कहा, “मुझे भारत में कितने साल रहना पड़ेगा ताकि मुझे यह सुपर पावर मिल सके कि ट्रैफिक को रोक सकूं!. काश मेरे पास सुपर पावर होता.”. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंसी और चर्चा का माहौल बना दिया है.
यह वीडियो @guru_laila इंस्टा पेज पर पोस्ट किया गया है, गुरू और लैला एक विदेशी कपल हैं जो भारत में रहते हैं. वे बंगाल में रहते हैं और भारत की खूबसूरत जगहों से लोगों को परिचित कराते हैं. हाल ही में, उन्होंने एक वीडियो (Foreigner girl crossing road India video) पोस्ट किया है जिसमें गुरू और लैला सड़क पार करते हुए दिख रहे हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











