
काशी में महर्षि सुश्रुत ने की थी पहली प्लास्टिक सर्जरी, उनके 3000 साल पुराने तरीकों पर एम्स रीसर्च करेगा
AajTak
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर देशभर के प्लास्टिक सर्जरी के 98 विशेषज्ञ डॉक्टर एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान एम्स के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख ने सर्जरी के पितामह महर्षि सुश्रुत की शल्य चिकित्सा पद्धति पर शोध करने की बात कही.
अब एम्स में भारतीय चिकित्सा के आदि पुरुष महर्षि सुश्रुत की शल्य चिकित्सा यानी सर्जरी की प्रचलित पद्धति पर शोध करेगा. प्राचीनतम चिकित्सा पद्धतियों में से एक आयुर्वेद में अंग प्रत्यारोपण यानी प्लास्टिक सर्जरी का वर्णन सुश्रुत संहिता में मिलता है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि सुश्रुत संहिता ग्रंथ लगभग 3000 साल पहले छह सौ ईसा पूर्व में लिखा गया था.
दिल्ली में एम्स का प्लास्टिक सर्जरी विभाग आधुनिकतम मौजूदा मेडिकल सर्जरी और सबसे पुरानी सुश्रुत की लिपिबद्ध की गई शल्य चिकित्सा का तुलनात्मक अध्ययन करने जा रहा है. केंद्र सरकार के विज्ञान और तकनीकी विभाग से एम्स ने इस विषय में अनुदान करने का भी आग्रह किया है.
125 से ज्यादा सर्जिकल उपकरणों का जिक्र
एम्स के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. मनीष सिंघल के मुताबिक सुश्रुत संहिता में 125 से ज्यादा किस्म के शल्य चिकित्सा उपकरण यानी सर्जिकल इक्विपमेंट्स का वर्णन है. यह अलग बात है कि वह उपकरण आधुनिक उपकरणों की तरह फाइन और सोफिस्टिकेट नहीं थे. हालांकि उनमें चाकू, सुई, चिमटे, प्राकृतिक धागे सहित कई नुकीले व पैने उपकरण शामिल थे. पानी में कई बार उबालने के बाद इनका प्रयोग किया जाता था.
सुश्रुत संहिता में 1120 बीमारियों का विवरण
आयुर्वेद विशेषज्ञों के मुताबिक सुश्रुत संहिता के 184 अध्याय हैं. इनमें 1120 बीमारियों के लक्षण और उनकी सर्जरी का जिक्र है. सर्जरी के लिए उपयोग में आने वाले 700 किस्म के पौधों की पहचान और गुणों का जिक्र है. सुश्रुत संहिता में हड्डियों के टूटने के 12 तरह के फ्रैक्चर और हड्डियों व जोड़ के खिसकने के 7 किस्म के डिसलोकेशन का वर्णन है. ये ग्रंथ तब लिखे गए थे, जब एक्स रे और अल्ट्रा साउंड या स्कैन का कोई अता पता नहीं था.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







