
काशीपुर फायरिंग: खनन माफिया पर बढ़ा इनाम, शरणदाताओं की खुली क्राइम कुंडली
AajTak
मुरादाबाद पुलिस ने खनन माफिया जफर पर इनाम बढ़ाकर एक लाख कर दिया है. जफर की तलाश में ही गई मुरादाबाद पुलिस की उत्तराखंड के काशीपुर में शरण दाताओं के साथ हुई झड़प थी और एक महिला की मौत हुई थी. यूपी पुलिस ने अब शरणदाताओं की क्राइम कुंडली खोली है. इन पर कई दर्जन मुकदमे दर्ज हैं.
उत्तराखंड के काशीपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस जिस खनन माफिया जफर को पकड़ने गई थी, उस पर इनाम की रकम दोगुनी कर दी गई है. मुरादाबाद पुलिस ने खनन माफिया जफर पर इनाम बढ़ाकर एक लाख कर दिया है. जफर की तलाश में ही गई मुरादाबाद पुलिस की उत्तराखंड के काशीपुर में शरण दाताओं के साथ हुई झड़प थी और एक महिला की मौत हुई थी.
मुरादाबाद पुलिस का कहना है कि हमारी दबिश के दौरान इनामी जफर के साथ शरणदाता के तौर पर गुरताज़ सिंह व उसके भाई व चाचा भी घर में मौजूद थे. 50,000 के इनामी जफर के शरणदाता के तौर पर काशीपुर के ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख गुरताज सिंह, भाई सुखविंदर सिंह, चाचा सतनाम सिंह व जगतार सिंह भी मौजूद थे.
मुरादाबाद पुलिस ने दावा किया कि 50,000 के इनामी जफर का पीछा करते वक्त काशीपुर एसओजी को भी सूचना दी गई थी, जफर जब काशीपुर में पहुंचा तो मुरादाबाद एसओजी ने फोन से काशीपुर एसओजी को पूरी सूचना दी. अब यूपी पुलिस ने शरणदाताओं के अपराधिक इतिहास को भी जारी किया. ब्लॉक प्रमुख गुरताज सिंह पर 3 मुकदमे दर्ज हैं.
जबकि सुखविंदर सिंह पर 9 केस, चाचा सतनाम सिंह पर 21 केस और शरणदाता चाचा जगतार सिंह पर 11 केस दर्ज हैं. सभी केस उधमसिंहनगर के थानों में दर्ज है. हालांकि, काशीपुर में फायरिंग को लेकर उत्तराखंड पुलिस और मुरादाबाद पुलिस आमने-सामने है. उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि यूपी पुलिस ने बिना बताए ही ऑपरेशन किया था.
आमने-सामने यूपी पुलिस और उत्तराखंड पुलिस
काशीपुर फायरिंग केस में मुरादाबाद पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस आमने-सामने है. मुरादाबाद पुलिस का दावा है कि खनन माफिया और उसके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग की, जबकि उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि फायरिंग सिर्फ यूपी पुलिस की ओर से की गई है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







