
कावेरी नदी में डूबने से चार छात्राओं की मौत, रेस्क्यू कर निकाले गए शव
AajTak
तमिलनाडु के करूर जिले में चार छात्राएं कावेरी नदी में डूब गईं, इससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सभी छात्राएं अपने टीचर के साथ एक फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचीं थीं. वहां से लौटते समय कावेरी नदी के किनारे पहुंचीं और एक छात्रा डूबने लगी. उसे बचाने के लिए आगे बढ़ीं तीन छात्राएं भी डूब गईं.
तमिलनाडु के करूर जिले में चार छात्राओं की कावेरी नदी में डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और नदी से सभी के शव निकाले. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु में करूर जिले के विरालिमलाई में स्थित एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 15 छात्राएं अपने टीचर के साथ फुटबॉल मैच में शामिल होने गई थीं. यह फुटबॉल मैच एजुरपट्टी के कोंगुनाडु इंजीनियरिंग कॉलेज में होना था. फुटबॉल मैच में भाग लेने के बाद सभी छात्राएं वापस लौट रही थीं.
इसी दौरान रास्ते में वे मयानूर सेलांडियममन मंदिर के दर्शन करने पहुंची. मंदिर से लौटते समय छात्राएं कावेरी नदी के पास रुकीं और इस दौरान एक छात्रा ने नदी के किनारे पर जैसे ही कदम रखा तो वह पानी में बहने लगी.
डूबती छात्रा को बचाने के लिए आगे बढ़ीं तो डूब गईं तीन और छात्राएं
नदी में बहती छात्रा को देख अन्य तीन छात्राएं उसे बचाने के प्रयास में जुट गईं और पानी में उतर गईं. इस दौरान तीनों छात्राएं भी पानी में डूबने लगीं. छात्राओं ने पानी से निकलने की काफी कोशिश की, लेकिन नहीं निकल पाईं और सभी चारों छात्राएं डूब गईं.
इसके बाद जब गांव वालों को पता चला तो सूचना पुलिस को दी गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से सभी छात्राओं के शव नदी से निकाले. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. छात्राओं की पहचान तमिझारसी, इनिया, सोबिका और लावण्या के रूप में हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.








