
काल भैरव की पूजा, गंगा में डुबकी, बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक, काशी में मोदी की तस्वीरें
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दर्शन करके उनकी इजाजत ले चुके हैं. साथ ही मां गंगा में डुबकी लगा चुके हैं.
इंतजार की घड़ियां बस खत्म होने वाली हैं. काशी शिवमय हो गई है. शंखनाद हो रहा है. डमरू बज रहे हैं. घंटों-घड़ियाल की गूंज से भक्ति की धारा निकल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी में हैं. सबसे पहले प्रधानमंत्री काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दर पर पहुंचे. पूजा-अर्चना की. उनसे इजाजत ली.
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा में डुबकी लगाई. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में प्रवेश से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा स्नान किया. बता दें कि बाबा का नया धाम सज चुका है. गंगा तट से बाबा विश्वनाथ मंदिर तक पूरा धाम भक्ति के रंग में रंगा हुआ है. आस्था का शंखनाद हो रहा है. मंत्रोत्चार हो रहे हैं. ढोल-नगाड़े बज रहे हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










