
'कालीन भैया' ने बजाई ढोलक, पंकज त्रिपाठी का देसी अंदाज हुआ वायरल
AajTak
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों और टीवी शोज में गैंगस्टर के रूप में अपनी भूमिकाओं के लिए लोकप्रियता हासिल की है. हालांकि पंकज त्रिपाठी रियल लाइफ में बेहद विनम्र व्यक्ति हैं. अब मिर्जापुर के कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) का यह टैलेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी ने अपने अभिनय के बल पर इंडस्ट्री में एक खास जगह बना ली है. अब एक्टर का एक और टैलेंट उभर कर सामने आया है. शशि समद द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में पंकज त्रिपाठी को ढोलक बजाते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो में पंकज जिसे तरह ढोलक बता रहे हैं, उसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्टर इस कला में भी पारंगत हैं.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












