
कालीकट जा रहे विमान में आई तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
AajTak
यात्री विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग के कई मामले पिछले एक महीने में सामने आ चुके हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर रविवार को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया. यहां कालीकट एयरपोर्ट जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही वापस बुला लिया गया. विमान में आई तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग की गई.
एयर इंडिया की एक फ्लाइट में रविवार को तकनीकी खराबी अपने के कारण उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. फ्लाइट ने मुंबई से कालीकट के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के 10 मिनट के भीतर ही उसमें तकनीकी खराबी की शिकायत मिली थी. सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट 581 में 110 से ज्यादा यात्री सवाल थे.
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, "मुंबई-कालीकट सेक्टर की उड़ान एआई 581 में सुबह करीब 6:13 बचे तकनीकी समस्या आई थी, जिसके बाद उसे 6:25 बजे वापस बुला लिया गया. जांच के बाद उड़ान में आई खराबी को दूर कर दिया गया है. प्रवक्ता ने कहा कि तकनीकी खामी के कारण करीब फ्लाइट तीन घंटे देर हुई है.
18 नवंबर: मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में आई थी खराबी
18 नवंबर को इंडिगो की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया था. जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 156 यात्रियों को लेकर सुबह 10:05 मिनट पर कोलकाता एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी. फ्लाइट के उड़ान भरते ही उसमें तकनीकी खराबी का पता चल गया था.
28 अक्टूबर: IndiGo की फ्लाइट में उठी थीं आग की लपटें
विमान की इमरजेंसी लैंडिंग का एक मामला 28 अक्टूबर को सामने आया था. दरअसल दिल्ली एयरपोर्ट से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E2131 के इंजन में आग लग गई थी. रात 10:08 बजे विमान के उड़ान भरते ही यात्रियों को विमान के इंजन से चिंगारी निकलते दिखाई दी थी, उसमें आग की लपटें उठने लगी थीं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










