
काला जादू से इमरान की सत्ता को कंट्रोल करती थीं बुशरा बीबी? पाकिस्तान में मचा बवाल
AajTak
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी पर The Economist की रिपोर्ट ने पाकिस्तान में हलचल मचा दी है. रिपोर्ट में दावा है कि बुशरा बीबी ने काले जादू, 'आध्यात्मिक प्रभाव' और ISI के सहारे सत्ता में दखल दिया. PTI ने इसे प्रोपगेंडा बताया, जबकि PML-N और कई पत्रकारों ने रिपोर्ट को सटीक करार दिया है.
पाकिस्तान की राजनीति में एक बार फिर तूफान मची है और इस बार वजह हैं पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी. द इकोनॉमिस्ट में छपी एक विस्तृत रिपोर्ट ने दावा किया है कि बुशरा बीबी ने न सिर्फ इमरान खान पर अपने "आध्यात्मिक" प्रभाव का इस्तेमाल किया, बल्कि सरकार के कई बड़े फैसलों में भी अहम भूमिका निभाई.
रिपोर्ट का शीर्षक 'रहस्यवादी, क्रिकेटर और जासूस: पाकिस्तान का राजगद्दी का खेल' में कहा गया है कि 2018 से 2022 के बीच पीएम रहने के दौरान इमरान खान कई फैसले बुशरा बीबी की आध्यात्मिक सलाह या 'ड्रीम्स' के आधार पर लेते थे. रिपोर्ट में आरोप है कि बुशरा बीबी ने काला जादू और धार्मिक विश्वासों के जरिए इमरान खान पर प्रभाव जमाए रखा और कई बार ISI से मिली जानकारी को "रूहानी संदेश" बताकर उन तक पहुंचाया.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के संविधान पर मुनीर कर रहे कब्जा? विरोध में अब लाहौर हाईकोर्ट के जज का इस्तीफा
यहां तक कि वर्तमान आर्मी चीफ फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर, जब ISI चीफ के रूप में काम कर रहे थे, तब उन्होंने कथित रूप से इमरान खान को बुशरा बीबी के दखल पर चेताया था, लेकिन खान ने उनकी बात मानने के बजाय उन्हें हटा दिया.
फैसलों पर प्रभाव के चौंकाने वाले दावे
रिपोर्ट में इमरान खान के करीबी सहयोगी आव्न चौधरी का दावा है कि उन्हें इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ इसलिए आने से रोक दिया गया क्योंकि बुशरा बीबी ने "सपना" देखा था. कुछ मामलों में इमरान खान संभावित अधिकारियों की तस्वीरें उन्हें भेजते थे, और वे "चेहरा पढ़कर" सलाह देती थीं. एक रिश्तेदार के अनुसार, बुशरा बीबी के कहने पर इमरान खान ने एक फ्लाइट चार घंटे तक टाल दी क्योंकि समय "शुभ" नहीं था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









