
कार में मिले 3 मासूमों के शव, घरवालों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर में तीन मासूमों के शव कार में मिलने से हड़कंप मच गया. परिवार वालों के गुमशुदगी की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो इसका खुलासा हुआ. पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा दिया है.
महाराष्ट्र के नागपुर में तीन बच्चों के शव कार में बंद मिले. दोपहर को खेलने गए तीनों बच्चे शाम को घर नहीं लौटे थे. इसके बाद परेशान होकर परिवार वालों ने तीनों को ढूंढना शुरू किया. मगर, बच्चों के नहीं मिलने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. तीनों छोटे बच्चों की उम्र छह साल से कम है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है.
मामला नागपुर के पाचपावली पुलिस थाना क्षेत्र का है, जहां खेलते समय शनिवार दोपहर को तीन छोटे बच्चे लापता हो गए. इसके बाद परिवार ने तीनों बच्चों को पूरे मोहल्ले में ढूंढना शुरू किया. काफी देर बाद भी जब तीनों का कुछ पता नहीं चला तो परिवार के लोग घबरा गए. इसके बाद थाने में जाकर घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई.
फोर्ड कार में मिले मासूमों के शव
पुलिस ने भी एक साथ तीन मासूमों के लापता होने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी. इसके बाद करीब 24 घंटे बाद रविवार को पुलिस की छानबीन के दौरान तीनों मासूम कार में बंद मिले. पुलिस ने देखा कि तीनों मासूम की फोर्ड कार में दम घुटने से मौत हो गई है.
दरवाजा खराब होने के कारण बच्चे फंस गए: पुलिस
नागपुर पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने आज तक को बताया कि तीनों बच्चे खेलते-खेलते कार में बैठे गए. कार के दरवाजे का लॉक अंदर से खराब था. इस वजह से कार सिर्फ बाहर से ही खुल सकती थी. इस कारण तीनों मासूमों की कार के अंदर दम घुटने से मौत हो गई. उन्होंने बताया कि इस घटना को सुनते ही पूरे इलाके में सनाटा छा गया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










