
कार में बच्चों को छोड़ शॉपिंग करने जाते हैं, तो हो जाइए सावधान! हैरान कर देगी दिल्ली की ये घटना
AajTak
'आजतक' से बातचीत करते हुए बच्ची के पिता ने कहा कि उनकी बेटी ने उनसे कहा कि इस बार वह कहीं घूमने गई नहीं गए थे, इसलिए कहीं कुछ खा-पीकर लॉन्ग ड्राइव करके आते हैं. इसके बाद परिवार फरीदाबाद से निकल करकरडूमा पहुंचा. फिर मिठाई लेने के लिए उतरे ही थे कि यह हादसा हो गया. उनका कहना है कि अब अपने बच्चों को गाड़ी में कभी न छोड़ेंगे.
शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे के आसपास दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में एक शख्स कॉल किया. उसने पुलिस को जानकारी दी कि उनके दो बच्चे गाड़ी में बैठे थे. गाड़ी समेत 11 साल की बेटी और 3 साल के बेटे को किसी ने अगवा कर लिया है. जानकारी मिलते ही आला अधिकारी तुरंत एक्शन में आए और एक साथ अलग-अलग दिशाओं में पुलिस की 20 टीम रवाना कर दी. साथ ही दिल्ली के बॉर्डर पर पुलिस को एक्टिव कर दिया गया.
दरअसल, पीड़ित परिवार फरीदाबाद का रहने वाला है और किसी काम से दिल्ली आया था. इसके बाद कड़कड़डूमा में शिव टिक्की की दुकान पर वह रुका. वहां से माता-पिता मिठाई लेने के लिए दुकान में चले गए और दोनों बच्चों को गाड़ी में बैठे थे. महज 5 मिनट में ही जब माता-पिता वापस आए, तो उन्होंने देखा कि वहां पर गाड़ी नहीं है.
तभी पिता के मोबाइल पर किडनैपर का कॉल आया और उसने कहा कि गाड़ी समेत तुम्हारे दोनों बच्चों को मैंने अगवा कर लिया है. जिंदा देखना है तो 50 लख रुपए का इंतजाम कर लो. इसके बाद पिता ने पुलिस को जानकारी दी और पुलिस ने कंट्रोल रूम की तमाम पीसीआर के साथ लोकल पुलिस को भी एक्टिव कर दिया.
ये भी पढ़ें- Tinder गर्ल ने डेट पर बुलाया, फिर कैफे वालों ने वसूले सवा लाख... दिल्ली में डेटिंग एप से ठगी का नया तरीका
'20 गाड़ियां और 200 किलोमीटर तक आरोपी का पीछा'
गाड़ी के अंदर जीपीएस लगा था, जो इस मौके पर पुलिस के लिए बेहद कारगर साबित हुआ. मोबाइल की लोकेशन और जीपीएस के जरिए पुलिस की टीम किडनैपर लगभग करीब पहुंच गई थी. किडनैपर को जब यह लगने लगा कि वह दिल्ली के बाहर नहीं भाग पाएगा, तो करीब 3 घंटे बाद रात 1:30 बजे वह बादली रेलवे स्टेशन के पास गाड़ी से उतरा और बच्चों और गाड़ी को वहीं पर छोड़कर फरार हो गया.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








