
कार में गोली मारकर फेंक दी थी पत्नी की लाश, पति के उलझे बयानों ने खोला राज
AajTak
दिल्ली के दयालपुर इलाके से लापता हुई 25 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने उसके पति फैजल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने एक 17 वर्षीय नाबालिग साथी को भी पकड़ा है. पति पर आरोप है कि उसने नाबालिग के साथ मिलकर पत्नी की गोली मारकर हत्या की और शव को उत्तर प्रदेश के बागपत में फेंक दिया. पुलिस ने बागपत से महिला का शव बरामद कर लिया है.
दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के दयालपुर क्षेत्र से गायब हुई 25 वर्षीय महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके 28 साल के पति फैजल को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले में एक 17 वर्षीय नाबालिग सह-आरोपी को भी हिरासत में लिया है. यह मामला 21 नवंबर को तब सामने आया जब महिला अचानक लापता हो गई और उसके परिजनों ने दयालपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस अधिकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच के दौरान महिला की मां ने आशंका जताई कि उसकी बेटी का अपहरण किया गया है. इसी आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस टीम ने मामले को सुलझाने के लिए तकनीकी इनपुट, मोबाइल लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की. साथ ही जमीनी स्तर पर मुखबिरों की मदद से भी सूचनाएं इकट्ठी की गईं.
इन प्रयासों के बीच पुलिस की नजर महिला के पति फैज़ल पर गई, जो लगातार विरोधाभासी बयान दे रहा था. जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने वारदात में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली. अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में फैज़ल ने खुलासा किया कि 20 नवंबर को वह अपनी पत्नी और एक 17 वर्षीय मित्र के साथ कार में घर लौट रहा था. इसी दौरान कथित रूप से नाबालिग ने कार के अंदर ही महिला को गोली मार दी.
हत्या के बाद दोनों आरोपी शव को कार में लेकर उत्तर प्रदेश के बागपत क्षेत्र में पहुंचे और वहां सुनसान इलाके में उसे फेंककर फरार हो गए. पुलिस ने फैजल द्वारा बताए गए स्थान पर छापेमारी कर महिला का शव बरामद कर लिया है. शव मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से पंचनामा और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं.
घटना में शामिल नाबालिग को भी पकड़ लिया गया है और उसे जुवेनाइल जस्टिस सिस्टम के तहत आगे की कार्यवाही के लिए पेश किया जाएगा. पुलिस पूरे मामले की वजह, हत्या की योजना और नाबालिग की भूमिका सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि हत्या की साजिश किसने और क्यों रची. फिलहाल दोनों आरोपियों पर हत्या, सबूत नष्ट करने और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








