
कार में कैद जिंदगी ... मौत से लड़ते लोग! गाड़ियों के 'हिडन किलर' फीचर पर चीन में लगा बैन, भारत में भी ट्रेंड
AajTak
Flush door handles ban: समय के साथ मॉडर्न कारों का स्वरूप भी किसी गैजेट सा हो चला है. हाई-टेक फीचर्स, स्टाइलिश लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी. जहां फीचर्स की ये लिस्ट कम्फर्ट को बढ़ा रही है, वहीं इनके अपने कुछ खतरे भी हैं. जिनकी कीमत आम आदमी अपनी जिंदगी देकर चुका रहा है. ऐसे ही एक फीचर पर बैन लगाया गया है.
फर्ज़ कीजिए... कोई कार सड़क पर चल रही है. गाड़ी नई है, टेक्नोलॉजी हाई-फाई है और मॉडर्न फीचर्स के नाम पर मोटी रकम खर्च कर खरीदी गई है. अचानक एक हादसा होता है. कोई तगड़ी टक्कर या भिडंत नहीं है, लेकिन कार में आग लग जाती है. लोग मौके पर पहुंचते हैं, कार के भीतर जिंदगी से लड़ता शख्स विंडो पर हाथ मारता है. लोग उसे बचाने के लिए आगे बढ़ते हैं... लेकिन ये क्या कार के दरवाजे में कोई हैंडल ही नहीं है. चीख-पुकार मचती है लेकिन आखिरकार कार में फंसा शख्स दम तोड़ देता है. वजह कार के डोर हैंडल को मैनुअली नहीं खोला जा सकता था.
ये कोई फिल्मी सीन या किसी थ्रीलर उपन्यास की कहानी नहीं है. बल्कि दुनिया भर में कई ऐसे हादसे सामने आए हैं. जहां इलेक्ट्रॉनिक डोर हैंडल (Flus Door Handle) जैसे हाईटेक फीचर के चलते लोगों को अपने जान से हाथ धोना पड़ा है. मॉडर्न कारों में स्टाइल और फ्यूचरिस्टक लुक के नाम पर जो बदलाव किए जा रहे हैं, अब उन पर सवाल उठने लगे हैं. चीन ने सेफ्टी को प्राथमिकता देते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होने वाले हिडन डोर हैंडल, जिन्हें फ्लश डोर हैंडल (Flush Door Handle) पर रोक लगाने का बड़ा फैसला किया है.
यह फैसला कई गंभीर हादसों के बाद लिया गया है, जिनमें किसी एक्सीडेंट या डोर हैंडल फेल होने के बाद लोग कार के अंदर फंस गए थे. चीन ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है.
फ्लश या पॉप-आउट डोर हैंडल को सबसे पहले टेस्ला ने लोकप्रिय बनाया था और आज यह कई इलेक्ट्रिक कारों में आम हो चुके हैं. लेकिन हादसों के दौरान जब गाड़ी में इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई रूक जाती है, तब ये इलेक्ट्रॉनिक हैंडल काम नहीं करते. चीन में कुछ जानलेवा हादसों के बाद यह सामने आया कि दरवाजे नहीं खुल पाए और लोग अंदर फंस गए, जिससे उनकी जान चली गई.
चीन में 1 जनवरी 2027 से बिकने वाली हर कार में अंदर और बाहर दोनों तरफ मैकेनिकल डोर हैंडल होना जरूरी होगा. सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक या हिडन हैंडल वाली कारों की बिक्री की अनुमति नहीं दी जाएगी. यह नियम सभी पैसेंजर कारों पर लागू होगा, हालांकि डिक्की यानी बूट को इससे बाहर रखा गया है.
चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नियमों के अनुसार, हर पैसेंजर डोर के बाहर कम से कम 6 सेमी लंबा, 2 सेमी चौड़ा और 2.5 सेमी गहरा हिस्सा होना चाहिए, ताकि दरवाजा आसानी से खोला जा सके. कार के अंदर भी दरवाजा खोलने के साफ निर्देश लगाने होंगे, जिनका आकार कम से कम 1x0.7 सेमी होना जरूरी है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.

Aaj 17 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 17 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि सुबह 09.23 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 3.30 बजे से शाम 5 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











